1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार किसे देख रहे हैं इतने प्यार से कि पत्नी ट्विंकल खन्ना को हो गई जलन

अक्षय कुमार किसे देख रहे हैं इतने प्यार से कि पत्नी ट्विंकल खन्ना को हो गई जलन

 Published : Jul 15, 2018 06:58 pm IST,  Updated : Jul 15, 2018 06:58 pm IST

अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे सितारे हैं जो अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। अपनी फैमिली को लेकर भी वो काफी कंसर्न हैं।

अक्षय कुमार-ट्विंकल...- India TV Hindi
अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना

नई दिल्ली: अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे सितारे हैं जो अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। अपनी फैमिली को लेकर भी वो काफी कंसर्न हैं। बिजी शेड्यूल के बावजूद वो अपनी फैमिली और अपनी हेल्थ का पूरा ध्यान रखते हैं। हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर अक्षय के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, इस तस्वीर के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी दिया है।

ट्विंकल ने जो पोस्ट शेयर की है वो तीन तस्वीरों का कोलाज है, पहली तस्वीर में अक्षय ग्रीन टी creme brûlée डिश के साथ है, दूसरी तस्वीर में रेस्टोरेंट की तस्वीर है और तीसरी तस्वीर में वो अक्षय कुमार के साथ बैठी हैं. तस्वीर के साथ ट्विंकल ने लिखा है- 'काश अक्षय मुझे भी ऐसे ही देखते जैसे वह इस ग्रीन टी creme brûlée को देख रहे हैं। एक छोटा सा रेस्टोरेंट स्वादिष्ट खाने के साथ।'

बता दें, अक्षय कुमार जल्द ही रीमा कागती की फिल्म गोल्ड में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ मौनी रॉय भी हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसके अलावा वो लंदन में हाउसफुल 4 की भी शूटिंग कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन