1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रुस्तम' की वर्दी नीलाम करने को लेकर ट्विंकल ने किया ट्वीट, लेकिन लोग देने लगे धमकियां, फिर क्या हुआ...

'रुस्तम' की वर्दी नीलाम करने को लेकर ट्विंकल ने किया ट्वीट, लेकिन लोग देने लगे धमकियां, फिर क्या हुआ...

 Published : Apr 30, 2018 12:05 pm IST,  Updated : Apr 30, 2018 12:05 pm IST

फिल्म अभिनेत्री, निर्माता, लेखिका व उद्यमी खन्ना मानती हैं कि उन्हें ऑनलाइन मिल रही हिंसात्मक ट्विंकल धमकियों का वह जबाव नहीं देंगी, बल्कि उस पर कानूनी कार्रवाई करेंगी। 

रुस्तम- India TV Hindi
रुस्तम

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री, निर्माता, लेखिका व उद्यमी ट्विंकल खन्ना मानती हैं कि उन्हें ऑनलाइन मिल रही हिंसात्मक ट्विंकल धमकियों का वह जबाव नहीं देंगी, बल्कि उस पर कानूनी कार्रवाई करेंगी। ट्विंकल रविवार को एक ट्रोल के जबाव में कहा, "एक समाज के रूप में क्या एक ऐसी महिला को हिंसात्मक धमकियां देना सही है जो चैरिटी करने के लिए एक फिल्म में इस्तेमाल किए गए पोशाक की नीलामी करना चाहती है।"

ट्विंकल ने कहा, "मैं इन धमकियों का जबाव नहीं दूंगी, बल्कि इन पर कानूनी कार्रवाई करूंगी।" उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' में इस्तेमाल की गई नौसेना की वर्दी को नीलाम करने का निर्णय लिया, जिसके बाद उन्हें इंटरनेट पर ट्रोल किया जाने लगा।

ट्रोल करने वाले एक व्यक्ति ने कहा, "आपने हमारे सम्मान को छुआ, हम आपकी नाक से खून बहा देंगे।" इसी तरह की मानसिकता वाले लोग 'पद्मावत' की हीरोइन दीपिका पादुकोण की नाक काट रहे थे, लेकिन इस फिल्म ने रिकार्ड तोड़ कमाई कर नाक काटने की धमकी देने वालों की ही नाक काट दी।

ट्विंकल ने कहा कि वर्दी की नीलामी से मिलने वाले धन का इस्तेमाल पशुओं की देखरेख और बचाव अभियान को समर्थन देने के लिए किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन