नई दिल्ली: हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म ‘अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए कई बॉलीवुड और टीवी सितारों ने अपनी आवाज दी है, इन सितारों में बिग बॉस की आवाज से लेकर शाहिद कपूर के सौतेले पिता राजेश खट्टर तक की आवाज है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि किस स्टार ने आपके पसंदीदा सुपरहीरो को अपनी आवाज दी है तो यह खबर पढ़िए।
Related Stories
सबसे पहले बात आयरन मैन की। सबसे पसंदीदा सुपरहीरो आयरन मैन को आवाज दी है, राजेश खट्टर ने। राजेश शाहिद के सौतेले भाई ईशान खट्टर के पिता हैं। विलेन थैनोस को अपनी आवाज देने वाले हैं निनाद कामत। निनाद जय गंगाजल और एयरलिफ्ट जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। कैप्टन अमेरिका को आवाज दी है जॉय सेनगुप्ता ने। जॉय सेनगुप्ता हिंदी और बंगाली सिनेमा का जाना माना नाम है। जॉय ने बॉलीवुड फिल्म हेटस्टोरी में काम किया था। स्पाइडर मैन को आवाज दी है वैभव ठक्कर, पहले टाइगर श्रॉफ स्पाइडरमैन को आवाज देने वाले थे मगर कुछ कारणों से ऐसा नहीं हो पाया। ब्लैक पैंथर की आवाज विराज अधव ने दी है, वहीं थॉर को अपनी आवाज दी है मशहूर टीवी अभिनेता गौरव चोपड़ा ने। गौरव उतरन और सावधान इंडिया जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं। ब्लैक विडो की आवाज नेशा चेंबुरकर, हल्क की समय राज ठक्कर और कर्नल निकोलस की आवाज शक्ति सिंह ने दी है। मशहूर टीवी और फिल्म अभिनेता रोहित रॉय फिल्म में स्टार लॉर्ड की आवाज दी है। डॉ. स्ट्रेंज की आवाज सप्तर्षि घोष ने दी है। वहीं सुपरहीरो विजन की आवाज बिग बॉस की आवाज देने वाले अलुत कपूर ने दी है।
अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर भारत में दमदार कमाई कर रही है।