1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मजेदार कैप्शन के साथ ट्विंकल खन्ना ने शेयर की तस्वीर, फैंस कर रहे हैं लगातार कमेंट्स

मजेदार कैप्शन के साथ ट्विंकल खन्ना ने शेयर की तस्वीर, फैंस कर रहे हैं लगातार कमेंट्स

 Published : Jun 17, 2021 10:45 pm IST,  Updated : Jun 17, 2021 10:45 pm IST

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह सोफे पर आराम करती नजर आ रही हैं, लेकिन यह अपसाइड डाउन (उल्टी) है।

Twinkle Khanna- India TV Hindi
मजेदार कैप्शन के साथ ट्विंकल खन्ना ने शेयर की तस्वीर Image Source : INSTAGRAM/TWINKLE KHANNA

अभिनेत्री एवं लेखिका ट्विंकल खन्ना ने गुरुवार को मजाकिया कैप्शन के साथ प्रशंसकों के लिए एक मजेदार तस्वीर साझा की। अभिनेत्री, जिन्होंने हाल ही में अपनी मां डिंपल कपाड़िया का जन्मदिन मनाया, ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह सोफे पर आराम करती नजर आ रही हैं, लेकिन यह अपसाइड डाउन (उल्टी) है।

अपने मजाकिया कैप्शन के लिए जानी जाने वाली ट्विंकल ने लिखा, कभी-कभी आपको इस राइट साइड को ऊपर की ओर देखने के लिए उल्टा होना पड़ता है।उन्होंने मजाकिया अंदाज में इसके साथ हैशटैग बाबा ट्विंकल देव का भी उपयोग किया। 

ट्विंकल अक्सर फर स को अपने फैमिली टाइम की झलकियां देती रहती हैं। बेटी नितारा द्वारा चेहरा रंगने से लेकर पति एवं बॉलीवुड स्टार अभिनेता अक्षय कुमार के साथ छुट्टियों की तस्वीरों तक, अभिनेत्री प्रशंसकों को नियमित रूप से अपडेट रखती हैं।

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ट्विंकल और अक्षय दोनों ही ट्विटर या इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की फोटो भले ही शेयर करते हैं, लेकिन कभी उसका चेहरा नहीं दिखाते। ऐसे में ट्विंकल जब भी अपने बच्चों को लेकर कोई पोस्ट साझा करती हैं तो वो तुरंत वायरल हो जाती है। उन्होंने हाल ही में अपनी एक ऐसी फोटो पोस्ट की है, जिसमें उनका चेहरा मेकअप से पूरी तरह खराब है। उनका ये हाल किसी और ने नहीं, बल्कि नितारा ने ही किया है। अभिनेत्री ने अपना ऐसा हाल होने पर ये भी कह दिया कि उनकी बेटी का बतौर मेकअप आर्टिस्ट कोई फ्यूचर नहीं है। 

इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि नितारा ने मेकअप से ट्विंकल खन्ना का चेहरा पूरी तरह से खराब कर दिया है। इसे शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा- 'एक और दिन, एक और बदलाव! छोटी बच्ची का मेकअप आर्टिस्ट के रूप में कोई भविष्य नहीं है। #FunnyMakeovers'। ट्विंकल का ये पोस्ट फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन