1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विंकल खन्ना ने शेयर की घर की अनदेखे कॉर्नर की झलक, मानसून में लगाए पौधे

ट्विंकल खन्ना ने शेयर की घर की अनदेखे कॉर्नर की झलक, मानसून में लगाए पौधे

 Published : Jun 27, 2020 09:55 pm IST,  Updated : Jun 27, 2020 09:55 pm IST

ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर अपने नए पौधों की तस्वीरें शेयर की हैं। जो उन्होंने अपने घर के कई कॉर्नर्स में लगाए हैं।

twinkle khanna- India TV Hindi
ट्विंकल खन्ना Image Source : INSTAGRAM/TWINKLERKHANNA

ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर आज अपने सी-फेसिंग घर की फोटो शेयर की है। वह अपने पति अक्षय कुमार और दोनों बच्चों आरव और नितारा के साथ रहती हैं। मुंबई में मानसून आ गया है और ट्विंकल ने इस सीजन में अपने घर में नए प्लांट लगाए हैं। उन्होंने घर के अनदेखे कॉर्नर की तस्वीर शेयर की है।

ट्विंकल ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने घर के कई कॉर्नर में पौधे लगाए हैं। पहली फोटो में वाइन ग्लास में एक टेबिल पर मंनी प्लांट लगाकर रखा हुआ है। वहीं दूसरी फोटो में उन्होंने बुक शेल्फ पर प्लांट रखे हैं। एक जार शेल्फ में ऊपर रखा है और दूसरा जार तीसरी शेल्फ पर रखी हैं।

फोटो शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा- मानसून मेरी परेड पर बारिश के लिए तैयार हो रहा है लेकिन मेरे पास कुछ हरी छतरियां तैयार हैं। मनी प्लांट जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पानी में अच्छा होता है। इसके अलावा मैंने मिंट और रोजमेरी लगाए हैं। अपनी पुरानी बोतल्स और जार का इस्तेमाल करें। हां मेरी कुछ शेल्फ पर पुरानी बोतलें लगी हैं।

ट्विंकल अक्सर अपने घर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने गार्डन की तस्वीर शेयर की थी।

अक्षय कुमार ने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर करके बताया था कि उनका घर उसी जगह है जहां उन्होंने अपना मॉडलिंग का फोटोशूट कराया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन