1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विंकल खन्ना ने किताबी कीड़ों को इस अंदाज में किया वेलेंटाइन डे 2019 विश

ट्विंकल खन्ना ने किताबी कीड़ों को इस अंदाज में किया वेलेंटाइन डे 2019 विश

 Published : Feb 14, 2019 02:29 pm IST,  Updated : Feb 14, 2019 02:33 pm IST

ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर कुछ अलग अंदाज में किया वेलेंटाइन डे विश।

Twinkle khanna valentine post- India TV Hindi
Twinkle khanna valentine post Image Source : INSTAGRAM/TWINKLE KHANNA

वेलेंटाइन डे(Valentine Day) का इंतजार सभी कपल्स को रहता है। अब आपका इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि आज वेलेंटाइन डे है। जहां सभी अपने वेलेंटाइन को स्पेशल बनाने के कई तरीके ढूंढ रहे हैं। क्यां करें, कहां जाए सभी के दिमाग में ये सब चल रहा होता है। लास्ट मिनट तक तैयारियां कर रहे हैं वहीं ट्विंकल खन्ना(twinkle khanna) ने वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने का एक अनोखा तरीका सोचा है।

ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके कुछ अलग अंदाज में वेंलेटाइन डे सेलिब्रेट करने का तरीका बताया। ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक बहुत सारी किताबों की फोटो शेयर करते हुए लिखा- जब आप बीमार, खुश या बोर होते हैं तो अपने वेलेंटाइन से इसके अलावा क्या चाहते हैं। कुछ लोगों को अपना प्यार शीट्स में मिलता है तो कुछ लोगों को पन्नों में। दुनिया के किताबी कीड़ों को हैप्पी वेलेंटाइन डे।

आपको बता दें ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड से संयास ले चुकी हैं। अब वह किताब लिखती हैं। जनवरी में ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ने अपनी 18वी सालगिरह मनाई है। जिसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

मेघना गुलजार ने दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'छपाक' की पहली फोटो शेयर की

रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' लोगों को आ रही है पसंद, ऐसा मिल रहा है सोशल मीडिया पर रिस्पॉन्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन