Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विंकल खन्ना ने मां डिंपल कपाड़िया को इस तरह दी जन्मदिन की बधाई

ट्विंकल खन्ना ने मां डिंपल कपाड़िया को इस तरह दी जन्मदिन की बधाई

Edited by: India TV Entertainment Desk Published : Jun 08, 2020 10:49 pm IST, Updated : Jun 08, 2020 10:58 pm IST

डिंपल कपाड़िया ने अपनी पहली फिल्म करियर की शुरुआत 1973 की फिल्म 'बॉबी' से किया था। इस फिल्म में उनका बोल्ड अंदाज बहुत पॉपुलर हुआ था।

TWINKLE KHANNA- India TV Hindi
Image Source : TWITTER ट्विंकल खन्ना ने मां डिंपल कपाड़िया को इस तरह दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई: दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया सोमवार को 63 वर्ष की हो गईं। अपनी मां को बर्थडे विश करने के लिए ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर मां की तस्वीर शेयर किया। ट्विंकल ने अपने इंटाग्राम पर एक तस्वीर शेयर किया, जिसमें डिंपल कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं। तस्वीर में उनकी सुंदर लंबे बाल भी दिख रहे हैं।

उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "द ब्यूटीफुल बर्थडे गर्ल।"

डिंपल कपाड़िया ने अपनी पहली फिल्म करियर की शुरुआत 1973 की फिल्म 'बॉबी' से किया था। इस फिल्म में उनका बोल्ड अंदाज बहुत पॉपुलर हुआ था। उन्होंने 'काश (1987)', 'दृष्टि (1990)' और 'रूदाली (1993)' में भी अहम भूमिका निभाई। हाल ही में डिंपल कपाड़िया दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में भी नजर आई थीं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement