1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदित्य नारायण के एयरलाइन विवाद पर पिता उदित नारायण ने तोड़ी चुप्पी, पढ़िए क्या कहा?

आदित्य नारायण के एयरलाइन विवाद पर पिता उदित नारायण ने तोड़ी चुप्पी, पढ़िए क्या कहा?

 Published : Oct 03, 2017 05:14 pm IST,  Updated : Oct 03, 2017 05:14 pm IST

वीडियो में आदित्य कहते दिख रहे हैं, ”अगर मैंने तुम्हारा अंडरवियर न उतरवा लिया तो मेरा नाम आदित्य नारायण नहीं।”

UDIT NARAYAN ADITYA NARAYAN INDIGO AIRLINE- India TV Hindi
UDIT NARAYAN ADITYA NARAYAN INDIGO AIRLINE

नई दिल्ली: मशहूर गायक उदित नारायण ने बेटे आदित्य नारायण के इंडिगो एयरलाइन से हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उदित नारायण ने बेटे आदित्य का बचाव करते हुए कहा है कि उनका बेटा बचपन से ही अच्छा रहा है। वहीं मीडिया में जो रिपोर्ट्स है उसके मुताबिक आदित्य ने भी सुरक्षा अधिकारियों से माफी मांग ली है।

उदित ने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा “ मैं नहीं जानता कि वहां हुआ क्या था, क्योंकि मैं वहां नहीं था। मैंने वो वीडियो जरूर देखा है जो वायरल हो रहा है, इस बारे में मैं क्या कहूं समझ में नहीं आ रहा है लेकिन मैं इस बारे में आदित्य से बात जरूर करूंगा।‘’

हालांकि, उदित ने बेटे का बचाव करते हुए सफाई भी दी है और कहा है,  “एयरलाइन की तरफ से तो कुछ भी नहीं आया है। आया होता तो पता चलता। वीडियो पता नहीं किसने बनाकर वायरल कर दिया, मेरी अभी तक इस बारे में आदित्य से बात नहीं हुई है।‘’

बता दें, हाल ही में आदित्य नारायण का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो इंडिगो एयरलाइन के एक सुरक्षा गार्ड को धमकी देते दिख रहे हैं। वीडियो में आदित्य कहते दिख रहे हैं, ”अगर मैंने तुम्हारा अंडरवियर न उतरवा लिया तो मेरा नाम आदित्य नारायण नहीं।”

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन