1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गंजों की जंग: उजड़ा चमन की रिलीज डेट बदली, अब एक नवंबर को होगी रिलीज

गंजों की जंग: उजड़ा चमन की रिलीज डेट बदली, अब एक नवंबर को होगी रिलीज

 Published : Oct 24, 2019 10:18 am IST,  Updated : Oct 24, 2019 10:18 am IST

उजड़ा चमन के मेकर्स ने बाला को पटखनी देने के लिए अपनी फिल्म की रिलीज डेट एक नवंबर कर दी है। इससे आयुष्मान खुराना की बाला को नुकसान हो सकता है।

ujda chaman- India TV Hindi
ujda chaman Image Source : GOOGLE

Ujda Chaman गंजेपन पर बनी दो फिल्मों की लड़ाई में उजड़ा चमन के प्रोड्यूसर ने फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है। इस फिल्म का क्लेश आयुष्माना खुराना की फिल्म बाला Bala से हो रहा था औऱ दोनों की कहानी एक होने के कारण दिक्कत हो रही थी।

पहले उजड़ा चमन के मेकर्स ने बाला के खिलाफ कोर्ट में जाने का फैसला किया था जिसमें कहानी चुराने का आरोप लगा था। उसके बाद मेकर्स ने फिल्मों का क्लेश टालने के लिए फिल्म की रिलीज डेट बदल कर 21 नवंबर से पांच नवंबर कर दिया था। लेकिन अब मेकर्स ने एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट बदल कर इसकी रिलीज एक नवंबर कर दी है। 

उजड़ा चमन के मेकर कुमार मंगत बॉम्बे हाई कोर्ट में बाला के निर्माताओं (जियो स्टूडियो द्वारा समर्थित) के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसे स्वीकार कर लिया गया था।

मालूम हो दोनों ही फिल्मों के मेकर चाहते हैं कि उनकी फिल्म पहले रिलीज हो ताकि दर्शक उनकी कहानी को पहले देख लें। जो फिल्म पहले रिलीज होगी, उसे बॉक्स ऑफिस पर फायदा होने के चांस ज्यादा हैं औऱ इसी के चलते दोनों फिल्मों के मेकर अपनी फिल्म की रिलीज प्रीपोन करते जा रहे हैं। 

बता दें कि दोनों ही फिल्में 'उजड़ा चमन' और 'बाला' एक ऐसे हीरो की कहानी कहती हैं जो अपने बाल उम्र से काफी पहले खो देता है। दोनों ही फिल्मों का हीरो गंजा है और सिर पर बाल लाने के लिए तरह तरह के जुगाड़ लगाता है और दोनों ही हीरो नायिका चाहते हैं

उजड़ा चमन के मेकर मंगत को यह भी लगता है कि बाला कॉपीराइट का उल्लंघन भी कर रही है। मंगत का दावा है कि उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'ओन्डू मोट्टेया काटे' का राइट खरीदकर ये फिल्म बनाई है लेकिन आयुष्मान वाली फिल्म पर पहले भी एक केस किया जा चुका है। जहां एक राइटर ने आयुष्मान पर उनसे कहानी सुनकर आइडिया दूसरे निर्देशक को देने का आरोप लगाया था। देखना दिलचस्प होगा कि ये लड़ाई कौन जीतता है।

बाला में आयुष्मान खुराना गंजेपन का शिकार हैं औऱ उजड़ा चमन में सोनू के टीटू फेम सनी सिंह।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन