1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्रेन में यात्रा के दौरान 'सूरमा' संदीप सिंह के पैर में लगी थी गोली, फिर भी रेलवे स्टेशन पर हॉकी खेलते थे संदीप

ट्रेन में यात्रा के दौरान 'सूरमा' संदीप सिंह के पैर में लगी थी गोली, फिर भी रेलवे स्टेशन पर हॉकी खेलते थे संदीप

 Published : Jun 27, 2018 12:13 pm IST,  Updated : Jun 27, 2018 07:26 pm IST

संदीप को दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है, जिनकी ड्रैग की स्पीड 145 km/hr है और उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें "फ्लिकर सिंह" के नाम से जाना जाता है।

सूरमा- India TV Hindi
सूरमा

नई दिल्ली: सूरमा में मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले दिलजीत दोसांझ अभिनीत यह फ़िल्म पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जीवनगाथा पर आधारित है। हाल ही में रिलीज हुए सूरमा एंथम में दिलजीत दोसांझ रेलवे स्टेशन पर  अभ्यास करते हुए नज़र आये, जिसके पीछे छिपी है एक रोचक स्टोरी!

यह एक अज्ञात तथ्य है कि रेलवे डिब्बे में बुलेट की गोली का शिकार हुए संदीप सिंह को इस हादसे ने उन्हें रेलवे स्टेशन पर खेल का अभ्यास करने पर मजबूर कर दिया ताकि वह खुद को इस हादसे से उभरने के लिहे प्रोत्साहित कर सकें। संदीप सिंह जो अपनी चोट से उभरने की कोशिश कर रहे थे, उन्होंने जल्दी से ठीक होने के लिए जानबूझकर रेलवे परिसर में हॉकी का अभ्यास करने का चयन किया। फिल्म में भी ऐसा ही एक समान दृश्य बरकरार रखा गया है जहां दिलजीत रेलवे प्लेटफॉर्म पर प्रैक्टिस करते हुए नज़र आएंगे।

सूरमा
Image Source : PTIसूरमा

सूरमा एंथम में इस बात को खूबसूरती से दर्शाया गया है कि बुलंद हौसला रखने वालों के लिए किसी भी पहाड़ की चढ़ाई ऊंची नहीं होती। फ़िल्म का ट्रेलर एक खिलाड़ी की प्रेरणादायक सत्य कहानी है, जिसने दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद अपनी चमत्कारी वापसी से सुर्खियां का ध्यान अपना आकर्षित कर के अपनी दमदार वापसी से हर किसी को हैरान कर दिया था।

यह एक कम ज्ञात तथ्य है कि संदीप को दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है, जिनकी ड्रैग की स्पीड 145 km/hr है और उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें "फ्लिकर सिंह" के नाम से जाना जाता है। संदीप सिंह की प्रेरणादायक कहानी ने निर्माताओं को इसे बड़े पर्दे पर लाने के लिए मजबूर कर दिया। शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ तापसी पन्नू और अंगद बेदी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

संदीप सिंह
Image Source : PTIसंदीप सिंह

"सूरमा" सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित है। संदीप सिंह के जीवन पर आधारित "सूरमा" 13 जुलाई, 2018 को नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन