1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा की ‘बुआ’ उपासना सिंह से छेड़छाड़ का मामला सामने आया

कपिल शर्मा की ‘बुआ’ उपासना सिंह से छेड़छाड़ का मामला सामने आया

 Published : Mar 13, 2018 12:49 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 12:49 pm IST

उपासना एक टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ स्टैंडअप कॉमेडियन भी हैं। वो कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय करती नजर आ चुकी हैं।

उपासना सिंह- India TV Hindi
उपासना सिंह

नई दिल्ली: बॉलीवुड-टीवी अभिनेत्री और कॉमेडियन उपासना सिंह ने एक टैक्सी चालक पर छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप लगाया है। उपासना शूटिंग के सिलसिले में चंडीगढ़ आई थीं। शुक्रवार को वह अंबाला रोड के एक होटल में ठहरी थीं। रविवार को वह लांदरा नाम की एक जगह पर गईं। रात को उन्हें वापस चंडीगढ़ के करीब जीरकपुर लौटना था।  चंडीगढ़ के करीब जीरकपुर पुलिस को दी गई शिकायत में उपासना सिंह ने बताया कि वह शूटिंग के सिलसिले में चंडीगढ़ आई थी।

उपासना का आरोप है कि विवेक नाम के टैक्सी ड्राइवर ने जानबूझकर रात 10 बजे उन्हें सुनसान सड़क पर ले गया। वह काफी डर गईं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को कॉल किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया। उपासना को पुलिस ने दूसरी गाड़ी से होटल पहुंचाया।

आरोपी ने भी अपनी गलती मानते हुए उपासना से लिखित माफी मांगी है। उपासना ने अपनी शिकायत वापस लेते हुए आरोपी को माफ कर दिया, और वापस मुंबई रवाना हो गईं।

बता दें, उपासना एक टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ स्टैंडअप कॉमेडियन भी हैं। वो कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय करती नजर आ चुकी हैं। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में उपासना ने कपिल की बुआ का किरदार निभाया था, जो काफी मशहूर हुआ।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन