1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B’day उर्मिला: इस डायरेक्टर के साथ उड़े थे इश्क के चर्चे, 9 साल छोटे मॉडल संग रचाई शादी

Happy B’day उर्मिला: इस डायरेक्टर के साथ उड़े थे इश्क के चर्चे, 9 साल छोटे मॉडल संग रचाई शादी

 Published : Feb 04, 2017 02:00 pm IST,  Updated : Feb 04, 2017 02:00 pm IST

उर्मिला मातोंडकर शनिवार को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 4 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। बेशक कुछ वक्त से उर्मिला ने बॉलीवुड से किनारा कर लिया है। लेकिन उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई चुनौतिपूर्ण किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है।

Urmila Matondkar
Urmila Matondkar

उर्मिला ने बाल कलाकार के रूप में मराठी फिल्म 'जाकोल' (1980) से कदम रखा था। बतौर बाल कलाकार उनकी पहली हिंदी फिल्म 'कलयुग' (1981) थीं। उन्हें फिल्म 'मासूम' से पहचान मिली। बतौर अभिनत्री उर्मिला की पहली बॉलीवुड फिल्म 'नरसिम्हा' (1991) थी। इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और उनके काम को नोटिस किया जाने लगा। 'चमत्कार' में उन्होंने शाहरुख के साथ किया जिसने औसत प्रदर्शन किया। लेकिन राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला' की सफलता ने उन्हें रातोंरात मशहूर कर दिया। इस फिल्म में उर्मिला ने मशहूर अभिनेत्री बनने का सपना पूरी करने वाली युवती का किरदार निभाया। फिल्म में उर्मिला की शोख, चंचल अदाओं को सबने खूब पसंद किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन