1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमरीश पुरी ने पोते वर्धन पुरी को दी थी ये सलाह, एक्टर ने किया खुलासा

अमरीश पुरी ने पोते वर्धन पुरी को दी थी ये सलाह, एक्टर ने किया खुलासा

 Published : Nov 06, 2019 07:32 am IST,  Updated : Nov 06, 2019 10:05 am IST

अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी बॉलीवुड में जल्द ही कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने अपने दादा की सलाह के बारे में खुलासा किया है।

amrish puri- India TV Hindi
वर्धान पुरी बताई दादा की सलाह।

अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली फिल्म 'ये साली आशिकी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वर्धन​ को उनके दादा ने जिंदगी के लिए एक सलाह दी थी। जिसके बारे में वर्धन​ ने सभी को बताया है।

वर्धन​ ने फिल्म ये साली आशिकी के ट्रेलर लॉन्च पर बताया- मेरे दादाजी ने कहा था कई लोग एक्टर बनने के लिए थिएटर बैकग्राउंड से आते हैं। लेकिन एक्टर बनने के दौरान वह थिएटर की तैयारी को भूल जाते हैं। वह अजीब सा बर्ताव करने लगते हैं एटीट्यूड दिखाते हैं। मेरे दादाजी ने कहा था- तुम इन सबका हिस्सा मत बनना। इन चीजों को सिर्फ प्रोफेशन के एक हिस्से की तरह करना लेकिन अपनी जिदंगी का हिस्सा मन बनने देना। अपनी आत्मा को थिएटर का एक्टर ही बने रहने देना। हमेशा इस तरह व्यवहार करना जैसे तुम जमीन से जुड़े हुए हो- जो थिएटर एक्टर होता है। अगर तुम ऐसा करते हो तो तुम्हारे फेल होने की संभावना बहुत कम होती है।

वर्धन ट्रेलर लॉन्च पर अपनी को-स्टार शिवालिका ओवेरॉय, डायरेक्टर चिराग रुपेरल और प्रोड्यूसर जयंतिला गडा के साथ पहुंचे थे।

वर्धन​ ने कहा- मेरे दादाजी ने सिखाया था- तैयारी करना हर चीज की कुंजी है। जैसा की आप जानते हैं थिएटर हमारी फैमिली की जड़ों से जुड़ा हुआ है।

वर्धन​ पुरी की फिल्म 'ये साली आशिकी' 22 नवंबर को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन