1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन और आलिया भट्ट अब नहीं करना चाहते हैं साथ में काम, आखिर क्या है वजह?

वरुण धवन और आलिया भट्ट अब नहीं करना चाहते हैं साथ में काम, आखिर क्या है वजह?

 Published : Aug 20, 2017 04:00 pm IST,  Updated : Aug 20, 2017 04:01 pm IST

वरुण और आलिया की जोड़ी युवाओं में काफी हिट है। लोगों को इनकी क्यूट केमिस्ट्री काफी पसंद है। दोनों की साथ की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की है।

varun dhawan alia bhatt- India TV Hindi
varun dhawan alia bhatt

नई दिल्ली: स्टूडेंट ऑफ द ईयर से लेकर हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी हिट फिल्मों में काम करने वाले एक्टर्स वरुण धवन और आलिया भट्ट अब साथ में फिल्में नहीं करना चाहते हैं। एक रिपोर्ट के मताबिक आलिया खुद अब वरुण के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। दोनों ने अपने करियर में 8-8 फिल्में की हैं जिसमें से 3 फिल्मों में दोनों साथ नजर आए थे। शायद यही वजह की आलिया अब ये जोड़ी रिपीट नही करना चाहती हैं और नए स्टार्स के साथ काम करना चाहती हैं।

​आलिया भट्ट के गाउन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

वरुण और आलिया की जोड़ी युवाओं में काफी हिट है। लोगों को इनकी क्यूट केमिस्ट्री काफी पसंद है। दोनों की साथ की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की है। इनके इस फैसले से दोनों के फैंस को जरूर धक्का लगेगा।

पूरी हुई जुड़वा 2 की शूटिंग

बता दें, वरुण धवन जहां जुड़वा 2 की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं आलिया भट्ट मेघना गुलजार की फिल्म राजी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो एक कश्मीरी जासूस का रोल करती नजर आएंगी।

सलमान ने कहा बाहुबली से बड़ी फिल्म होगी जुड़वा 2

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन