1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब सलमान ने ली वरुण धवन पर चुटकी, कहा ‘बाहुबली’, ‘दंगल’ और ‘सुल्तान’ से बड़ी हिट होगी ‘जुड़वा 2’

जब सलमान ने ली वरुण धवन पर चुटकी, कहा ‘बाहुबली’, ‘दंगल’ और ‘सुल्तान’ से बड़ी हिट होगी ‘जुड़वा 2’

 Published : Jul 15, 2017 02:53 pm IST,  Updated : Jul 15, 2017 03:16 pm IST

सलमान खान ने अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) में चुटकी लेते हुए कहा कि वरुण धवन की 'जुड़वा 2' भारतीय सिनेमा की सफलता को विश्व स्तर पर अगले पायदान पर ले जा सकती है।

judwaa- India TV Hindi
judwaa

नई दिल्ली: अभिनेता सलमान खान इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। दरअसल न्यूयॉर्क में आईफा अवॉर्ड समारोह चल रहा है। सलमान खान ने अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) में चुटकी लेते हुए कहा कि वरुण धवन की 'जुड़वा 2' भारतीय सिनेमा की सफलता को विश्व स्तर पर अगले पायदान पर ले जा सकती है।

न्यूयॉर्क में आईफा के आयोजन से भारतीय सिनेमा को विश्व पटल पर पहचान मिलने के बारे में बात करते हुए वरुण ने यहां संवाददाओं से कहा, "'दंगल' और 'बाहुबली' के अच्छे प्रदर्शन के साथ भारतीय सिनेमा ने वैश्विक मानचित्र पर शानदार उपस्थिति दर्ज की है। यहां तक कि 'बाहुबली' ने उत्तर अमेरिका में भी काफी अच्छा व्यापार किया है।" वरुण की इस टिप्पणी के तुरंत बाद सलमान ने कहा, "'जुड़वा 2' भारतीय सिनेमा को अगले पायदान तक ले जाएगी।"

'जुडवा 2' वर्ष 1997 की सलमान अभिनीत फिल्म 'जुड़वा' का सीक्वल है। इसमें जैकलिन फर्नाडीज और तापसी पन्नू जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

सलमान की फिल्म के सीक्वल में काम करने को लेकर दबाव महसूस करने के बारे में पूछे जाने पर वरुण ने कहा, "हमने केवल एक सीन में साथ काम किया है, लेकिन हम उसके बारे में बात नहीं कर सकते।"

आपको बता दें, यह फिल्म 29 सितंबर 2017 को रिलीज होगी।

(​इनपुट- आईएनएस)

जब विदेशी धरती पर फैन चिल्लाने लगे सलमान आई लव यू

फिर दिखी सलमान-कटरीना की हॉट केमिस्ट्री

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन