1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘सुई धागा’ के लिए वरुण और अनुष्का ने कपड़ा कारखाने में किया काम

‘सुई धागा’ के लिए वरुण और अनुष्का ने कपड़ा कारखाने में किया काम

 Published : Sep 18, 2018 06:00 pm IST,  Updated : Sep 18, 2018 06:00 pm IST

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' 28 सितम्बर को रिलीज होगी।

Sui Dhaaga- India TV Hindi
Sui Dhaaga Image Source : TWITTER

मुंबई: अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए वरुण और अनुष्का ने फरीदाबाद के असली कपड़ा कारखाने में काम किया था। अनुष्का ने एक बयान में बताया, "हमने 'सुई धागा' में जहां तक हो सके, वास्तविकता दिखाने की कोशिश की है। इसमें हम मौजी और ममता के जीवन जीते हैं और उनके जीवन की यह यात्रा हमें फरीदाबाद में एक असली कपड़ा कारखाने तक ले गई जहां हमने काम किया।"

उन्होंने कहा, "हमने चार दिनों तक असली कामगारों के साथ काम किया, जो बेहतरीन कपड़े बनाने के लिए दिन-रात काम करते हैं। हमने उनसे मशीन चलाना सीखा, जो बहुत मददगार साबित हुआ।" वरुण ने कहा कि शूटिंग के लिए फरीदाबाद का कारखाना बेहतरीन स्थान रहा।

Sui Dhaaga
Image Source : INSTAGRAM/ANUSHKA SHARMASui Dhaaga

उन्होंने कहा, "जहां मौजी और ममता पहली बार कपड़ा कारखाने में काम करते हैं, उस स्थान के उपकरण और मशीनरी वास्तविक और बेहद प्रामाणिक दिखे। इसकी तैयारी के लिए हम दोनों ने असली कामगारों से मुलाकात की, उनसे बातचीत की और नोट लिए। ये लोग हमारी भूमिकाओं की तैयारी के लिए अमूल्य साबित हुए।

Sui Dhaaga
Image Source : YOGEN SHAHSui Dhaaga

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' 28 सितम्बर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन