Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Coolie No 1: शूटिंग के बीच समुंदर में 'कुंवर महेंद्र प्रताप' बने वरुण धवन, वायरल हो रहा ये Video

Coolie No 1: शूटिंग के बीच समुंदर में 'कुंवर महेंद्र प्रताप' बने वरुण धवन, वायरल हो रहा ये Video

Edited by: India TV Entertainment Desk Published : Aug 19, 2019 08:02 pm IST, Updated : Aug 19, 2019 08:04 pm IST

इससे पहले वरुण धवन 'कलंक' फिल्म में नज़र आए थे। ये फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई थी।

Varun Dhawan- India TV Hindi
Varun Dhawan

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) जल्द ही 'कुली नंबर 1' (Coolie No 1) फिल्म की रीमेक में नज़र आएंगे। इसमें सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इन दिनों मूवी की शूटिंग बैंकॉक में चल रही है और वरुण ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए फनी अंदाज में फैंस को 'कुवंर महेंद्र प्रताप' से रूबरू कराया है।

वरुण वीडियो में बता रहे हैं कि वह साउथ-चाइना समुंदर में शूटिंग कर रहे हैं। उनके किरदार का नाम कुवंर महेंद्र प्रताप है और उन्हें शूटिंग के दौरान बहुत मजा रहा है। वरुण ने अपनी उंगलियों में पहनी अंगूठियों को दिखाते हुए कहा कि ये नकली हैं। इसके बाद वह बोट की नीचे लटक गए।

यह फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई 'कुली नंबर 1' का रीमेक है, जिसमें गोविंदा और करिश्मा लीड रोल में थे। इस फिल्म को वरुण के पिता डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था और रीमेक को भी वही निर्देशित कर रहे हैं।

हाल ही में 'कुली नंबर 1' के नए पोस्टर भी रिलीज हुए थे, जिसमें सारा अली खान और वरुण धवन कूल अंदाज में नज़र आ रहे थे। यह जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर 1 मई 2020 को नज़र आएगी।

सारा की बात करें तो वह 'कुली नंबर 1' के अलावा 'लव आजकल 2' में भी नज़र आएंगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। दोनों के अफेयर की खबरें भी चर्चा में रहती हैं।  

Also Read:

'लाल सिंह चड्ढा' की टीम ने आमिर खान के पंचगनी घर में संगीत पर काम किया शुरू

एक बार फिर TRP में नंबर वन बना 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'कुंडली भाग्य' का ये है हाल

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement