1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भेड़िया' से वरुण धवन का First Look आउट, फिल्म की रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान

'भेड़िया' से वरुण धवन का First Look आउट, फिल्म की रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान

 Published : Nov 25, 2021 10:40 am IST,  Updated : Nov 25, 2021 10:51 am IST

वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग मूवी 'भेड़िया' का फर्स्ट लुक शेयर किया है।

varun dhawan film bhediya first look kriti sanon movie release date 25th November 2022- India TV Hindi
'भेड़िया' फिल्म से वरुण धवन का फर्स्ट लुक  Image Source : INSTA: VARUN DHAWAN

Highlights

  • इस फिल्म में वरुण धवन के साथ कृति सेनन भी नज़र आएंगी
  • ये फिल्म अगले साल 25 नवंबर को रिलीज होगी

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की अपकमिंग सुपरनैचुरल थ्रिलर मूवी 'भेड़िया' से उनका फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। इस मूवी में कृति सेनन भी अहम भूमिका में नज़र आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। ये मूवी अगले साल 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

इस फिल्म का निर्देशन ‘बाला’ के लिए मशहूर अमर कौशिक ने किया है। वहीं ‘असुर’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पटकथा लिखने वाले नीरेन भट्ट ने इसकी पटकथा लिखी है। इस फिल्म में कृति सैनन, अभिषेक बनर्जी, दीपक डोबरियाल और पालीन कबाक हैं। 

Jug Jugg Jeeyo: अगले साल 24 जून को रिलीज होगी 'जुग जुग जीयो', शादी के जोड़े में नजर आए वरुण धवन और कियारा आडवाणी

इस फिल्म के अलावा वरुण 'जुग जुग जियो' मूवी में भी नज़र आएंगे। इसमें अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली हैं।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन