1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'कलंक' की शूटिंग के दौरान वरूण धवन को लगी चोट, ट्वीट कर दी जानकारी

फिल्म 'कलंक' की शूटिंग के दौरान वरूण धवन को लगी चोट, ट्वीट कर दी जानकारी

 Published : Nov 22, 2018 10:32 am IST,  Updated : Nov 22, 2018 10:35 am IST

वरूण धवन इस समय अपनी आने वाली फिल्म कलंक की शूटिंग में व्यस्त हैं। कलंक की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई है।

Varun Dhawan- India TV Hindi
Varun Dhawan Image Source : INSTAGRAM/VARUN DHAWAN

मुबंई: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले वरूण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में वरूण धवन के साथ, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है। इस समय वरूण फिल्म क शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान वरुण धवन घायल हो गए। उनकी पीठ पर चोटें आई हैं। 

वरूण ने अपनी चोट के बारे में ट्विटर पर एक फोटो शेयर करके बताया। वरूण ने फोटो के साथ लिखा- KALANK- battlescars, शुरू तूने किया खत्म मैं करूंगा।

फोटो में वरूण के कंधे पर चोट लगी हुई है। साथ ही उनकी पीठ पर निशान भी हैं। वरूण के कंधे पर लग जाने के बाद शूटिंग को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक एक्शन सीन था जिसमें वरूण को अपने को-एक्टर पर एक दरवाजा उठा के फेंकना था मगर टाइमिंग गलत हो जाने की वजह से वरूण के कंधे में चोट लग गई।  जिसके बाद उन्हें मेडिकल हेल्प के लिए ले जाया गया। चोट लगने के बावजूद वरूण ने थोड़ी देर बाद फिर से शूटिंग शुरू कर दी।

आपको बता दें वरूण संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकारों के साथ कुछ महीनों पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। फिल्म में आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिका निभा रही हैं।

करण जौहर द्वारा निर्मित और अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित 'कलंक' अगले साल 19 अप्रैल को रिलीज होगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

Deepika Padukone-Ranveer Singh Bengaluru Wedding Reception Highlights: ऐसा रहा दीपिका-रणवीर का वेडिंग रिसेप्शन

दीपिका के इस खास हेयरस्टाइल के पीछे है इनका हाथ, जानते हैं किसने किया था एक्ट्रेस को तैयार?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन