1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. UAE में 'मिक्स्ड मार्शल आर्ट' इवेंट में शामिल होंगे वरुण धवन

UAE में 'मिक्स्ड मार्शल आर्ट' इवेंट में शामिल होंगे वरुण धवन

 Published : Sep 04, 2019 12:00 am IST,  Updated : Sep 04, 2019 12:00 am IST

अभिनेता वरुण धवन को अकसर स्पोर्ट्स के लिए अपने प्यार को जाहिर करते हुए देखा जाता है और अब वरुण जल्द ही आगामी मिक्स्ड मार्शल आर्ट (एमएमए) इवेंट में शामिल होंगे।

varun dhawan- India TV Hindi
varun dhawan

नई दिल्ली: अभिनेता वरुण धवन को अकसर स्पोर्ट्स के लिए अपने प्यार को जाहिर करते हुए देखा जाता है और अब वरुण जल्द ही आगामी मिक्स्ड मार्शल आर्ट (एमएमए) इवेंट, यूएफसी 242 को देखने के लिए संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे। इस इवेंट में यूएफसी लाइवेट चैंपियन खबीब अब्दुलमनपॉविच और अंतरिम यूएफसी लाइवेट चैंपियन डस्टिन पॉयरियर के बीच एक एकीकरण चैंपियनशिप का मुकाबला होगा। खबीब और डस्टिन के बीच इस प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को अबू धाबी में होगा।

कार्यक्रम में एडसन बारबोजा, पॉल फेलडर, इस्लाम रमाजनोविच सहित अन्य शीर्ष यूएफसी एथलीट्स के एमएमए कौशल का प्रदर्शन भी किया जाएगा। वरुण ने कहा, "सालों से यूएफसी का एक बड़ा फैन रहा हूं, रिंग से महज कुछ फीट की दूरी से लाइव मुकाबले को देखना एक शानदार अनुभव होने जा रहा है जिसका मुझे वाकई में इंतजार है।"

वरुण सोनी पिक्चर्स स्पोर्ट्स नेटवर्क के लिए एक विशेष ऑन-एयर कैम्पेन 'यूएफसी - एस रियल एस इट गेट्स' में दिखाई देंगे जहां वह यूएफसी के प्रति अपने प्यार का प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन