मुंबई: अभिनेता वरुण धवन आजकल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें लॉकडाउन पसंद है। युवा अभिनेता ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर शेयर किया, जिसमें वह कांच की गेट पर अपनी उंगली फेरते नजर आ रहे हैं। कांच पर उन्होंने उंगली से दिल बनाया है। उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "लव लॉकडाउन।"
Related Stories
इंटाग्राम पर फोटो अपलोड होते ही वरुण के प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। उनकी पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए, एक प्रशंसक ने लिखा, "और हम आपको प्यार करते हैं।" फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर अब तक इस तस्वीर को 7.2 लाख से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
हाल ही में वरुण धवन की लेडी लव नताशा दलाल का जन्मदिन था, एक्टर ने बेहद प्यारी पोस्ट इंस्टा पर शेयर करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी।
{instagram:instagram.com/p/B_6sb53D9ZG/
मदर्स डे पर वरुण धवन ने ये पोस्ट की थी, जिसमें वो अपने भाई और मां के साथ चाय के कप में नजर आ रहे हैं। वरुण ने लिखा है ऐसे हम हमेशा साथ चाय पीते हैं।
वरुण अब अपने पिता डेविड धवन की फिल्म 'कुली नं 1' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ पहली बार सारा अली खान दिखेंगी। पहले यह फिल्म 1 मई को रिलीज होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण रुकी हुई है।