1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! वरुण धवन ने किया आलिया को KISS करने से इंकार, देखेें वीडियो

OMG! वरुण धवन ने किया आलिया को KISS करने से इंकार, देखेें वीडियो

 Published : Nov 02, 2017 10:29 am IST,  Updated : Nov 02, 2017 10:29 am IST

वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी को हमेशा ही इंडस्ट्री के क्यूट कपल में से एक कहा जाता है। ये दोनों जब भी पर्दे पर साथ नजर आते हैं धमाल ही मचाते हैं। आलिया और वरुण को उनकी अब तक कई बार पर्दे पर रोमांस करते हुए देखा जा चुका है। लेकिन हाल ही में...

Alia Bhatt- India TV Hindi
Alia Bhatt

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी को हमेशा ही इंडस्ट्री के क्यूट कपल में से एक कहा जाता है। ये दोनों जब भी पर्दे पर साथ नजर आते हैं धमाल ही मचाते हैं। आलिया और वरुण को उनकी अब तक कई बार पर्दे पर रोमांस करते हुए देखा जा चुका है। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि वरुण ने उन्हें पर्दे पर किस करने से साफ इंकार कर दिया। दरअसल ये दोनों स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करने वाले एक विज्ञापन में साथ नजर आएंगे। इस विज्ञापन का निर्माण फिल्मकार करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है।

पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बने इस विज्ञापन का लिंक करण ने हाल ही में ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में वरुण और आलिया रोमियो और जूलियट के किरदार में नजर आ रहे हैं और अदार पूनावाला के क्लीन सिटी इनिशिएटिव के संदेश को प्रसारित कर रहे हैं। इस वीडियो में आलिय जूस पीने के बाद उसका पैकेट वहीं फेंक देती हैं, और वरुण को किस करने के लिए कहत हैं। लेकिन वरुण उनकी यह हरकत देखकर उन्हें वहीं छोड़कर चले जाते हैं।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए करण ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "हमारा अगला विज्ञापन एक मुद्दे पर है। इस पर गर्व है। वरुण धवन, आलिया भट्ट, पुनीत मल्होत्रा, अदार पूनावाला। भारत होगा स्वच्छ।" ऐसा पहली बार नहीं है जब आलिया और वरुण एक साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले इन जोड़ी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुकी है। (Happy B’day: आखिर क्यों शाहरुख खान से नफरत करती थीं ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन