1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: वरुण धवन के अंदर का 'बच्चा' आया बाहर, सारा अली खान और भूमि पेडनेकर संग जमकर की मस्ती

Watch: वरुण धवन के अंदर का 'बच्चा' आया बाहर, सारा अली खान और भूमि पेडनेकर संग जमकर की मस्ती

 Published : Dec 22, 2019 06:08 pm IST,  Updated : Dec 22, 2019 06:08 pm IST

वरुण धवन और सारा अली खान की 'कुली नंबर 1' रीमेक 1 मई 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा वरुण 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में श्रद्धा कपूर के साथ नज़र आएंगे।   

Varun Dhawan Sara ali khan Bhumi pednekar- India TV Hindi
वरुण धवन ने सारा और भूमि के साथ जमकर की मस्ती

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, सारा अली खान और भूमि पेडनेकर समेत कई हस्तियां हाल ही में निकलोडियन किड्स च्वॉइस अवॉर्ड 2019 में नज़र आएं, जहां वरुण ने सारा और भूमि के साथ जमकर मस्ती की। बता दें कि वरुण धवन की फिल्म 'कुली नंबर 1' की रीमेक अगले साल रिलीज होने वाली है, जिसमें सारा अली खान भी नज़र आएंगी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सारा और भूमि को वरुण स्टेज पर बुलाते हैं। इसके बाद उनके साथ जमकर मस्ती करते हैं। उनके साथ वरुण शर्मा भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि मानों इन स्टार्स के अंदर का बच्चा बाहर आ गया है और सभी जमकर होली खेल रहे हैं।

कुली नंबर 1 रीमेक: सारा अली खान के साथ पागल हो जाते हैं वरुण धवन, इन दिलचस्प बातों का भी किया खुलासा

इस मोमेंट को अवॉर्ड शो में मौजूद बच्चों ने जमकर एन्जॉय किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन और सारा अली खान की 'कुली नंबर 1' रीमेक 1 मई 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा वरुण 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में श्रद्धा कपूर के साथ नज़र आएंगे।   

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन