1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विजय देवरकोंडा ने वरुण धवन को 'स्ट्रीट डांसर 3D' के लिए दी शुभकामनाएं

विजय देवरकोंडा ने वरुण धवन को 'स्ट्रीट डांसर 3D' के लिए दी शुभकामनाएं

 Published : Dec 20, 2019 11:33 am IST,  Updated : Dec 20, 2019 11:33 am IST

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की डांस बेस्ड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। विजय देवरकोंडा ने वरुण को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी है।

Varun dhawan and vijay deverakonda- India TV Hindi
वरुण धवन और विजय देवरकोंडा

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D का ट्रेलर रिलीज हो गया है। डांस बेस्ड इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बीच डांस को लेकर जंग दिखाई जाएगी। फिल्म का ट्रेलर सभी को बहुत पसंद आ रहा है। साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा ने वरुण को स्ट्रीट डांसर 3D के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विजय देवरकोंडा ने स्ट्रीट डांसर 3D का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- भाई वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, रेमो डिसूजा और सभी स्ट्रीट डांसर्स को स्ट्रीट डांसर 3D के लिए शुभकामनाएं। 24 जनवरी 2020 को फिल्म तेलगु में रिलीज हो रही है।

आपको बता दें स्ट्रीट डांसर में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ नोरा फतेही और प्रभुदेवा भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगें। यह फिल्म एबीसीडी की फ्रेंचाइजी है। जिसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है।

स्ट्रीट डांसर 3D हिंदी, तमिल और तेलगु भाषाएओं में 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन