1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर 'गर्लफ्रेंड' नताशा संग शेयर की पहली तस्वीर, जल्द करेंगे रिश्ता ऑफिशियल?

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर 'गर्लफ्रेंड' नताशा संग शेयर की पहली तस्वीर, जल्द करेंगे रिश्ता ऑफिशियल?

 Published : Aug 06, 2018 12:55 pm IST,  Updated : Aug 06, 2018 12:55 pm IST

वरुण धवन ने कभी भी नताशा दलाल के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया। यहां तक कि वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कभी नताशा संग कोई पोस्ट भी शेयर नहीं करते थे, लेकिन अब लगता है वरुण, नताशा संग अपने रिश्ते की हिंट सबको देना चाहते हैं।

Varun Dhawan, Natasha Dalal- India TV Hindi
Varun Dhawan, Natasha Dalal Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: वरुण धवन ने कभी भी नताशा दलाल के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया। यहां तक कि वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कभी नताशा संग कोई पोस्ट भी शेयर नहीं करते थे, लेकिन अब लगता है वरुण, नताशा संग अपने रिश्ते की हिंट सबको देना चाहते हैं। इसलिए फ्रेंडशिप डे पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नताशा संग अपनी पहली तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर उनके लंदन हॉलिडे की लंग रही है। बता दें कि दोनों कुछ समय पहले ही लंदन से हॉलिडे मना कर लौटे हैं।

गौरतलब है कि वरुण और नताशा लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी कभी अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया। वरुण कई बार कह चुके हैं कि नताशा प्राइवेट पर्सन हैं और इस इंडस्ट्री से भी नहीं हैं। इसलिए वो खबरों में रहना नहीं चाहतीं। मैंने अपना रिश्ता किसी से छुपाया नहीं है, लेकिन कभी किसी से बताया भी नहीं है।

वरुण सोशल मीडिया पर कभी भी नताशा संग अपनी कोई तस्वीर शेयर नहीं करते। हालांकि उन्हें अक्सर डिनर और लंच डेट पर साथ देखा जाता है। हाल ही में सोनम कपूर के रिसेप्शन में भी दोनों साथ आए थे।

बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं, लेकिन ये खबरें सिर्फ अफवाह ही साबित हुईं। कुछ समय पहले वरुण अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं। कहा जा रहा है कि नताशा ने ही उन्हें नया घर लेने के लिए कहा था क्योंकि वो वरुण के परिवार के साथ नहीं रहना चाहतीं।

ये भी पढ़ें-

वरुण धवन को लिव-इन भाए, पर पापा चाहें उनका बेटा अब घर बसाए

लंदन हॉलिडे के दौरान उनकी मुलाकात 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के डायरेक्टर शशांक खेतान और उनकी पत्नी नंलिनी दत्ता से भी हुई थी। शशांक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वरुण, नताशा और नलिनी संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- "शब्दों की जरूरत नहीं... #london."

https://www.instagram.com/p/Bl6j6V0BZWx/?utm_source=ig_embed&utm_campaig...

शशांक और वरुण ने साथ में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में काम किया है। दोनों ही फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही हैं।

फिल्मों की बात करें तो वरुण ने 'सुई-धागा' की शूटिंग खत्म कर ली है। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा है। इसके साथ ही वो 'कलंक' की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर हैं। इसे अभिषेक वर्मन डायरेक्ट और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रही है।

ये भी पढ़ें-

देखिए वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा की तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन