1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन को लिव-इन भाए, पर पापा चाहें उनका बेटा अब घर बसाए

वरुण धवन को लिव-इन भाए, पर पापा चाहें उनका बेटा अब घर बसाए

 Published : May 05, 2016 05:47 pm IST,  Updated : May 05, 2016 05:47 pm IST

वरुण धवन पिछले काफी वक्त से फैशन डिजाइनर नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब वह अपने इस रिश्ते में एक कदम और आगे बढने बारे में सोच रहे हैं।

varun- India TV Hindi
varun

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन पिछले काफी वक्त से फैशन डिजाइनर नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब वह अपने इस रिश्ते में एक कदम और आगे बढने बारे में सोच रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि वरुण अब अपने परिवार के साथ नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड नताशा के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं। लेकिन लगता है पापा डेविड धवन उनकी इस बात से खुश नहीं हैं। खबरों की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि, इस बारे में डेविड धवन और वरुण के बीच काफी बातें हुई हैं। उन्होंने वरुण को समझाया कि उनका पूरा परिवार उनकी पसंद से खुश है और उन दोनों को अब शादी कर लेनी चाहिए। डेविड धवन की इन बातों से तो ऐसा ही लग रहा है कि वह वरुण के लिव-इन-रिलेशनशिप वाले आइडिया से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं।

इसे भी पढ़े:- क्या 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' का फिर चलेगा जादू

नताशा दलाल और वरुण धवन लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। बॉलीवुड में डैब्यू करने के बाद वरुण का नाम अपनी कई सह-अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया लेकिन इन खबरों से इनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ा। हालांकि वरुण ने कभी नताशा के साथ अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की। खबरों के अनुसार ये दोनों बचपन के दोस्त हैं।

इसे भी पढ़े:- देखिए वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा की तस्वीरें

वरुण धवन के बारें में पिछले दिनों खबर आई थी कि वह आलिया भट्ट के साथ 2014 में आई फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हानिया' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें को इसके सीक्वल का नाम इस बार 'बद्रीनाथ की दुल्हानिया' रखा जा रहा है। इस बार फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान द्वारा किया जा सकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन