वरुण धवन(Varun Dhawan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। जहां वह फिल्म की स्टार कास्ट के साथ अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल(Natasha Dalal) के साथ भी समय बिता रहे हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें यह कपल बहुत ही प्यारा लग रहा है। साथ ही क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।
Related Stories
वरुण और नताशा की सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रही है उसमें दोनों हग करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में जहां वरुण ने सिल्वर कलर का ओवरकोट और ब्लैक पैंट पहना है वहीं नताशा ऑफ वाइट कलर के ओवरकोट और ग्रे कलर की कैप पहनें नजर आ रही हैं।
वरिण धवन आए दिन फिल्म के सेट से कई फोटोज शेयर करते रहते हैं। कॉफी विद करण में वरुण धवन अपने रिलेशनशिप में होने की बात मानी थी। उन्होंने बताया वह नताशा दलाल के साथ रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही उनसे शादी भी करेंगे। तभी से वरुण के फैन्स को उनकी शादी का इंतजार है।
वरूण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आलिया भट्ट के साथ आने वाली फिल्म कलंक की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इस समय रेमो डिसूजा की डांस फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वरुण के अपोजित श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। यह डांस फिल्म ABCD की फ्रेंचाइजी है। फिल्म के पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। साथ ही वरुण और श्रद्धा का पहला लुक सामने आ चुका है। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग अमृसतर में कुछ हफ्ते पहले हुई थी।
Also Read:
फैन के 143 ट्वीट करने के बाद शाहरूख खान ने दिया जवाब, कहा- जल्द ही मिलेंगे
भारतीय सेना के जवानों की मदद के लिए 1 करोड़ रुपये देंगी लता मंगेशकर