1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘अक्टूबर’ के साथ सबसे आखिरी में जोड़े गए थे वरुण धवन

‘अक्टूबर’ के साथ सबसे आखिरी में जोड़े गए थे वरुण धवन

 Published : Mar 13, 2018 06:20 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 06:20 pm IST

वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘अक्टूबर’ को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसके बाद से ही दर्शकों में फिल्म के लिए उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। अब वरुण का कहना है कि वह अपनी इस फिल्म को उनके...

Varun Dhawan- India TV Hindi
Varun Dhawan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘अक्टूबर’ को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसके बाद से ही दर्शकों में फिल्म के लिए उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। अब वरुण का कहना है कि वह अपनी इस फिल्म को उनके फिल्म करियर के एक बेहद जरूरी अवसर के रूप में देखते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म के साथ जुड़ने वाले सबसे आखिरी कलाकार थे। वरुण ने सोमवार को इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा, "शूजीत सरकार से मिलने के बाद फिल्म में शामिल होने वाला मैं आखिरी कलाकार था।“

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि फिल्म की कास्टिंग ऐसे ही होनी चाहिए। इस लिहाज से नहीं कि एक अभिनेता फिल्मों में अच्छा कर रहा है। जब मैंने कहानी सुनी तो मुझे लगा कि मुझे यह फिल्म जरूर करनी चाहिए। मुझे अपने करियर में इस समय किसी और से ज्यादा इस फिल्म की जरूरत है।"

अपनी इस फिल्म को लेकर वरुण ने कहा कि 'अक्टूबर' एक अनोखी प्रेम कथा है। वरुण ने कहा, "जब मैं फिल्म साइन करता हूं तो बाकी चीजों से अधिक उसकी पटकथा पर ध्यान देता हूं। 'अक्टूबर' में शूजीत दा, लेखिका जूही चतुर्वेदी और फिल्म के हर सदस्य ने अपना दिलो जान लगा दिया है। मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनना ही था।" बता दें कि 'अक्टूबर' 13 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन