1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 24 जनवरी को होगी वरुण धवन की शादी, अंकल ने किया कन्फर्म, रिश्तेदार भी नहीं हो पाएंगे शामिल

24 जनवरी को होगी वरुण धवन की शादी, अंकल ने किया कन्फर्म, रिश्तेदार भी नहीं हो पाएंगे शामिल

 Published : Jan 19, 2021 08:33 pm IST,  Updated : Jan 19, 2021 08:33 pm IST

वरुण धवन के अंकल अनिल धवन ने शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है। 24 जनवरी को होगी वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी करेंगे।

 वरुण धवन - India TV Hindi
 वरुण धवन, नताशा दलाल Image Source : INSTA- VARUN DHAWAN

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें लंबे समय से आ रही हैं, अब ये बात कन्फर्म हो गई है कि वरुण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से 24 जनवरी को सात फेरे लेने जा रहे हैं। वरुण धवन के अंकल अनिल धवन ने शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है। अनिल ने बताया कि इस शादी में कोविड के सारे प्रोटोकॉल फॉलो किए जाएंगे, अनिल धवन ने बताया कि सिर्फ घरवालों की मौजूदगी में शादी होगी। जब कोविड का माहौल थोड़ा बेहतर होगा तो हम इंडस्ट्री के लोगों को भी पार्टी देंगे।

सलमान खान की 'राधे' ईद पर थियेटर्स में होगी रिलीज, थिएटर मालिकों ने की थी रिक्वेस्ट

अनिल धवन ने यह भी बताया कि वरुण की शादी में संगीत जैसे फंक्शन भी नहीं होंगे, हम यही प्लान कर रहे हैं कि सभी रस्म और रिवाज के साथ लड़की को घर ले आते हैं। अनिल ने कहा कि वैसे भी हमारा खानदान दिखावे की शादी में यकीन नहीं रखता है। 

किसी करीबी ने भी नहीं देखा है विराट-अनुष्का की बेटी का चेहरा

अनिल धवन ने कहा कि शादी में 50-55 लोग होंगे जो घर के सदस्य ही हैं। शादी अलीबाग से हो रही है। वरुण ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि कोविड ना हुआ होता तो वो 2020 में ही शादी कर लेते।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन