1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत और वरुण शर्मा ने एक्स मैनेजर दिशा सलियन के निधन पर जताया शोक

सुशांत सिंह राजपूत और वरुण शर्मा ने एक्स मैनेजर दिशा सलियन के निधन पर जताया शोक

 Published : Jun 10, 2020 07:30 am IST,  Updated : Jun 10, 2020 10:48 am IST

वरुण शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक्स मैनेजर के साथ फोटो शेयर की है। वरुण और सुशांत सिह राजपूत की मैनेजर रह चुकी दिशा ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है।

sushant singh rajput and varun sharma- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत और वरुण शर्मा ने दिशा सलियन के निधन पर जताया शोक  Image Source : INSTAGRAM

साल 2020 सभी के लिए बुरी खबरें लेकर आया है। इस साल बॉलीवुड ने कई महान हस्तियों को खो दिया है। अब एक्टर वरुण शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सलियन की मौत हो गई है। दिशा ने मुंबई में अपनी बिल्डिंग की 14वी मंजिल से कूदकर जान दे दी है। दिशा के निधन पर एक्टर वरुण शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत ने ने शोक जताया है। उन्होंने दिशा के साथ एक फोटो भी शेयर की है।

सुशांत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- यह सच में दिल दहलाने वाली खबर है। मेरी संवेदनाएं दिशा के परिवार और दोस्तों के साथ। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।

sushant singh rajput
Image Source : INSTAGRAMसुशांत सिंह राजपूत इंस्टाग्राम स्टोरी

वरुण ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरे पास शब्द नही हैं। निशब्द हूं। यह सच नहीं हो सकता है। कितनी सारी यादें जुड़ी थीं। बहुत अच्छी दोस्त और इंसान।  तुम हमेशा अपनी मुस्कुराहट और विनम्रता से हर चीज को डील करती रहीं। तुम्हारी कमी खलेगी। भगवान तुम्हारे परिवार को इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत दे। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है दिशा कि तुम चली गई हो। तुम बहुत जल्दी चली गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक  दिशा अपने मंगेतर के साथ मलाड में रहती थीं। उन्होंने 14वें फ्लोर से छलांग लगा दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सलियन ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान

जानकारी के अनुसार, सुशांत के अलावा दिशा एक्टर वरुण शर्मा और भारती सिंह की भी एक्स मैनेजर रह चुकी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन