1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वीरू देवगन और गिरीश कर्नाड को फिल्म फेस्टिवल में दी जाएगी श्रद्धांजलि

वीरू देवगन और गिरीश कर्नाड को फिल्म फेस्टिवल में दी जाएगी श्रद्धांजलि

 Published : Jul 03, 2019 11:29 am IST,  Updated : Jul 03, 2019 11:29 am IST

सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में 20 जुलाई को इस श्रद्धांजलि सभा में रोहित शेट्टी वीरू देवगन के बारे में बातचीत करेंगे।

वीरू देवगन और गिरीश...- India TV Hindi
वीरू देवगन और गिरीश कर्नाड 

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय शख्सियतों वीरू देवगन, अभिनेता-फिल्मकार कादर खान, मृणाल सेन और गिरीश कर्नाड को एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान श्रद्धांजलि दी जाएगी। जागरण फिल्म फेस्टिवल के 10वें संस्करण में प्रसिद्ध व्यक्तियों की विरासत को याद किया जाएगा और उनमें से प्रत्येक की दो फिल्में दिखाई जाएंगी।

सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में 20 जुलाई को इस श्रद्धांजलि संभाग में रोहित शेट्टी और फिल्म आलोचक राजीव मसंद वीरू देवगन के बारे में बातचीत करेंगे, जिन्हें शेट्टी अपना 'गुरु' मानते हैं।

जेएफएफ दिल्ली में 18 जुलाई से शुरू होगा और कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, आगरा, मेरठ, देहरादून, हिसार, लुधियाना, पटना, रांची, जमशेदपुर, गोरखपुर, रायपुर, इंदौर और भोपाल से होकर गुजरेगा और 29 सितंबर को मुंबई में इस महोत्सव का समापन होगा।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन