हाल ही में अजय देवगन(Ajay devgn) के पिता वीरू देवगन(Veeru Devgn) का निधन हो हुआ है। एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के निधन पर पूरा बॉलीवुड शोक में था। उनके निधन पर बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारे पहुंचे थे। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, सनी देओल, संजय दत्त, अनिल कपूर सभी पहुंचे थे। काजोल(Kajol) ने अपने ससुर वीरू देवगन की याद में एक पोस्ट शेयर किया है।
Related Stories
काजोल ने वीरू देवगन के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- अच्छे दिनों में, इस दिन उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था लेकिन इसे साबित करने में पूरी जिंदगी लग गई। बहुत से लोग व्यक्ति के जीवन पर शोक मनाते हैं, लेकिन उन्होंने एक खूबसूरत जीवन जिया। RIP and Love.
निधन के बाद अजय देवगन ने अपने फैन्स और दोस्तों को इस कठिन समय में साथ देने के लिए शुक्रिया कहा था। अजय देवगन ने लिखा- आपने जिस तरह से हमारे दुख को साझा किया है, उसके लिए हम आप सभी के आभारी हैं। आपकी प्रार्थना और साथ के लिए शुक्रिया।
अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का अंतिम संस्कार 27 मई 2019 को विले पार्ले वेस्ट में किया गया था। 80'S की फिल्मों में वीरू देवगन ने एक्शन और फाइट की सीन को भी कॉरियोग्राफ किया था। वीरू देवगन का जन्म 1974 अमृतसर में हुआ था। इनकी पत्नी का नाम वीणा देवगन है। वीरू देवगन के दो बेटे हैं अजय देवगन और अनिल देवगन।
Also Read:
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' की शूटिंग हुई खत्म, शेयर की फोटो
कार्तिक आर्यन को क्यूट फैन ने दिया प्यारा सा गिफ्ट, वीडियो हुआ वायरल