1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल की 'भूत' और आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' हुई ऑनलाइन लीक

विक्की कौशल की 'भूत' और आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' हुई ऑनलाइन लीक

 Published : Feb 22, 2020 01:49 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 01:49 pm IST

विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'भूत' और आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' एक ही दिन रिलीज हुई हैं। फिल्म रिलीज के दिन ही ऑनलाइन लीक हो गई है।

bhoot part one the haunted ship and shubh mangal zyaada saavdhaan online leak- India TV Hindi
भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप और शुभ मंगल ज्यादा सावधान ऑनलाइन हुई लीक

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुई हैं। पहली विक्की कौशल की हॉरर फिल्म 'भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप' है तो दूसरी आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' है। दोनों ही फिल्म एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। दोनों फिल्म  रिलीज के दिन ही ऑनलाइन लीक हो गई हैं। 

रिलीज होने के कुछ घंटे बाद विक्की कौशल की भूत और आयुष्मान की शुभ मंगल ज्यादा सावधान तमिल रॉकर्स ने ऑनलाइन लीक कर दी थी। दोनों फिल्मों को एचडी में डाउनलोड कर सकते हैं। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने का असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ता है।

तमिल रॉकर्स ने पहली बार कोई फिल्म लीक नहीं की है। इससे पहले मलंग, लव आज कल, छपाक, पंगा जैसी कई बॉलीवुड फिल्में लीक कर चुका है।

फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की बात करें तो यह गे कपल की रोमांटिक स्टोरी है जो अपने रिश्ते को अपनाने के लिए परिवार से लड़ते हैं। वहीं दूसरी तरफ विक्की कौशल की फिल्म 'भूत' हॉरर फिल्म है। यह एक शिपिंग ऑफिसर की कहानी है जो एक हॉन्टेड शिप पर जांच पड़ताल के लिए जाता है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन