1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: फैन्स के साथ लाइव वीडियो चैट में इमोशनल हुईं नोरा फतेही

Video: फैन्स के साथ लाइव वीडियो चैट में इमोशनल हुईं नोरा फतेही

 Published : Aug 20, 2020 02:38 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 02:38 pm IST

नोरा ने अपने तीन भाग्यशाली फैन्स के साथ एक वीडियो चैट किया और उनसे लंबे समय तक बात की और अपने फैन्स को प्रेरित भी किया।

 फैन्स के साथ लाइव वीडियो चैट में इमोशनल हुईं नोरा फतेही- India TV Hindi
 फैन्स के साथ लाइव वीडियो चैट में इमोशनल हुईं नोरा फतेही Image Source : INSTAGRAM

नोरा फतेही हाल ही में पछताओगे के फीमेल वर्जन में नजर आईं। नोरा का ये गाना खूब पसंद किया जा रहा है। इस बीच नोरा ने अपने फैन्स को सरप्राइज़ करने के लिए एक लाइव चैट पर उनके साथ बातचीत की । इस दौरान नोरा ने अपने फैन्स के लिये प्यार व्यक्त किया। नोरा ने अपने तीन भाग्यशाली फैन्स के साथ एक वीडियो चैट किया और उनसे लंबे समय तक बात की और अपने फैन्स को प्रेरित भी किया। इस बीच नोरा बात करते हुए फैन्स का प्यार देखकर इमोशनल हो गईं, नोरा के ये वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

तुर्की की एक प्रशंसक ने कहा कि नोरा ने उनको वजन कम करने को प्रेरित किया और डांस के लिए भी प्रेम विकसित किया। एक फैन डॉक्टर भी थी जो इस कोविड महामारी के बीच मरीजों की सेवा कर रही हैं, उन्होंने नोरा को राइजिंग स्टार कहा। यह सब नोरा को भावुक कर गया और उनकी आँखों में खुशी और कृतज्ञता के आंसू थे। 

देखिए नोरा का गाना पछताओगे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन