1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्या, अर्जुन की फिल्म 'कहानी 2' की शूटिंग हुई पूरी

विद्या, अर्जुन की फिल्म 'कहानी 2' की शूटिंग हुई पूरी

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2016 02:13 pm IST,  Updated : May 29, 2016 02:13 pm IST

निर्देशक सुजॉय घोष ने कहा है कि उन्होंने अपनी चर्चित फिल्म 'कहानी' (2012) के सीक्वल 'कहानी 2' की शूटिंग पूरी कर ली है। 'कहानी' के सह-लेखक व निर्देशक सुजॉय घोष हैं।

कहानी 2
- India TV Hindi
कहानी 2

नई दिल्ली: निर्देशक सुजॉय घोष ने कहा है कि उन्होंने अपनी चर्चित फिल्म 'कहानी' (2012) के सीक्वल 'कहानी 2' की शूटिंग पूरी कर ली है। 'कहानी' के सह-लेखक व निर्देशक सुजॉय घोष हैं।

ये भी पढ़े- विद्या बालन की पहली मराठी फिल्म का पोस्टर आया सामने

सुजॉय ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, "फिल्म 'कहानी 2' की शूटिंग और विद्या बालन व अर्जुन रामपाल जैसे कुछ बेहतरीन कलाकारों के साथ फिल्म बनाना शुरू करने का काम खत्म हो गया है।"

वहीं, अर्जुन ने ट्विटर पर सुजॉय की मौजूदगी वाली अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की और सुजॉय को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "फिल्म 'कहानी 2' की शूटिंग पूरी हुई। हमने लंबे इंतजार के बाद यह किया है सुजॉय घोष। असाधारण अनुभव के लिए आपका शुक्रिया। मतवाली पूरी टीम का धन्यवाद। आपको याद करता हूं।"

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर इस खास फिल्म से जुड़ी कुछ यादें भी साझा कीं। उन्होंने लिखा, "खास फिल्म 'कहानी 2' की कुछ यादें। 25 नवंबर, 2016 को रिलीज हो रही है। आप सभी को जल्द से जल्द सिनेमाघरों में देखने का इंतजार नहीं कर सकता।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन