1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो क्या अब इंदिरा गांधी के रूप में नजर आएंगी विद्या बालन?

...तो क्या अब इंदिरा गांधी के रूप में नजर आएंगी विद्या बालन?

 Published : Jan 10, 2018 07:55 pm IST,  Updated : Jan 10, 2018 07:55 pm IST

विद्या बालन को पिछले दिनों फिल्म 'तुम्हारी सुलू' में एक कॉमिक अंदाज में देखा गया था। लेकिन इसके बाद अब वह पर्दे पर एक गंभीर किरदार को पेश करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। दरअसल खबरों के मुताबिक विद्या को जल्द ही भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी.

Vidya Balan- India TV Hindi
Vidya Balan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को पिछले दिनों फिल्म 'तुम्हारी सुलू' में एक कॉमिक अंदाज में देखा गया था। लेकिन इसके बाद अब वह पर्दे पर एक गंभीर किरदार को पेश करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। दरअसल हाल ही में आई खबरों के मुताबिक विद्या को जल्द ही भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में देखा जाने वाला है। यह फिल्म विद्या के पति और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के बैनर तले बनाई जा रही है। बता दें कि फिल्म की कहानी सागरिका घोष की किताब 'इंदिरा इंडियाज मोस्ट पावरफुल पीएम' पर आधारित होगी।

इस फिल्म के बारे में भी सागरिका ने ही सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मैंने विद्या और रॉय कपूर प्रोड्क्शन के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लिया है। अब मुझे इंदिरा को पर्दे पर देखने का इंतजार है।" इसके बाद से ही यह चर्चा होने लगी है कि क्या वाकई फिल्म में विद्या को इंदिरा गांधी के रूप में देखा जाने वाला है। हालांकि विद्या की ओर से फिलहाल इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

विद्या अपनी पिछली फिल्म 'तुम्हारी सुलू' में एक कामकाजी महिला के किरदार में देखा गया था। विद्या के इस अंदाज को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था। वहीं बॉकस ऑफिस पर भी फिल्म से अच्छा कारोबार किया था। अब फैंस विद्या को इंदिरा गांधी के लुक में देखने लिए उत्साहित हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन