1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Commando 3 teaser: विद्युत जामवाल इस बार देश के लिए लड़ने को हैं तैयार

Commando 3 teaser: विद्युत जामवाल इस बार देश के लिए लड़ने को हैं तैयार

 Published : Oct 23, 2019 01:05 pm IST,  Updated : Oct 23, 2019 01:05 pm IST

विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म 'कमांडो 3' का टीज़र रिलीज हो गया है। कल फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा।

commando 3 teaser out- India TV Hindi
commando 3 teaser out Image Source : INSTAGRAM

विद्युत जामवाल की फिल्म 'कमांडो 3' का टीज़र रिलीज हो गया है। यह 2013 में आई फिल्म 'कमांडो' सीरीज की तीसरी फिल्म है। विद्युत ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीज़र शेयर किया है।

विद्युत जामवाल ने कमांडो 3 का टीज़र शेयर करते हुए लिखा- भारत का कमांडो बहुत जल्द ही आने वाला है। कमांडो 3 का ट्रेलर कल रिलीज होगा।

टीज़र में विद्युत जामवाल लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही लिखा है 2013 में यह प्यार के लिए लड़ा था। 2017 में यह काले धन के खिलाफ लड़ा था और अब देश के लिए लड़ने वाला है। ट्रेलर कल रिलीज होगा।

मंगलवार को मेकर्स ने कमांडो 3 में नजर आने वाले सारे किरदारों के पोस्टर रिलीज किए थे।

अदा शर्मा कमांडो 3 में पुलिस ऑफिसर भावना रेड्डी का किरदार निभाती नजर आएंगी। अदा कमांडो 2 में भी नजर आईं थी।

आपको बता दें 'कमांडो 3' को आदित्य दत डायरेक्ट कर रहे हैं। आदित्य इससे पहले आशिक बनाया आपने और टेबिल नंबर 21 भी डायरेक्ट कर चुके हैं। यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन