1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जंगली' का एक और धमाकेदार पोस्टर रिलीज, विद्युत जामवाल हाथी के साथ एक्शन करते आ रहे हैं नजर

'जंगली' का एक और धमाकेदार पोस्टर रिलीज, विद्युत जामवाल हाथी के साथ एक्शन करते आ रहे हैं नजर

 Published : Mar 15, 2019 12:02 pm IST,  Updated : Mar 15, 2019 12:02 pm IST

विद्युत जामवाल बॉलीवुड के बेस्ट एक्शन स्टार में से एक हैँ। फिल्म कमांडो, कमांडो 2, फोर्स में अपना एक्शन दिखाने के बाद अब विद्युत की अपकमिंग फिल्म जंगली रिलीज को बिल्कुल तैयार है। इस फिल्म का आज पोस्टर रिलीज किया गया है और जैसा कि आप इसके पोस्टर से यह अंदाजा लगा सकते हैं कि यह फिल्म भी एक्शन, स्टंट से भरपूर होने वाला है। 

जंगली पोस्टर- India TV Hindi
जंगली पोस्टर

विद्युत जामवाल बॉलीवुड के बेस्ट एक्शन स्टार में से एक हैँ। फिल्म कमांडो, कमांडो 2, फोर्स में अपना एक्शन दिखाने के बाद अब विद्युत की अपकमिंग फिल्म जंगली रिलीज को बिल्कुल तैयार है। इस फिल्म का आज पोस्टर रिलीज किया गया है और जैसा कि आप इसके पोस्टर से यह अंदाजा लगा सकते हैं कि यह फिल्म भी एक्शन, स्टंट से भरपूर होने वाला है। पोस्टर में आप साफ देख सकते हैं कैसे विद्युत हाथी के साथ एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का पोस्टर विद्युत ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया साथ ही पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन दिया 'जब जंगल की उत्पत्ति होती है'।

इसमें विद्युत जामवाल ने जानवरों के साथ कई रोंगटे खड़े करने वाले सीन किए हैं। रीसेंटली जंगली के सेट्स से एक विडियो भी सामने आया था, जिसमें विद्युत अजगर से दोस्ती करना सिखा रहे हैं। 

इसमें विद्युत जामवाल ने जानवरों के साथ कई रोंगटे खड़े करने वाले सीन किए हैं। रीसेंटली जंगली के सेट्स से एक विडियो भी सामने आया था, जिसमें विद्युत अजगर से दोस्ती करना सिखा रहे हैं। 

जंगली प्रॉडक्शन्स की यह फिल्म हाथी (भोला) और इंसान (राज- विद्युत) के बीच दोस्ती और फिर लालची शिकारियों से जंगल के जानवरों को बचाने की कहानी है, जो दर्शकों के इमोशंस को छूने वाली है। फिल्म 29 मार्च को रिलीज हो रही है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन