1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'खुदा हाफिज' में नजर आएंगे विद्युत जामवाल

रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'खुदा हाफिज' में नजर आएंगे विद्युत जामवाल

 Published : Apr 15, 2019 02:27 pm IST,  Updated : Apr 15, 2019 02:27 pm IST

अभिनेता विद्युत जामवाल जल्द ही रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खुदा हाफिज' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन फारुक कबीर करेंगे।

Vidyut jamwal- India TV Hindi
Vidyut jamwal Image Source : INSTAGRAM

अभिनेता विद्युत जामवाल(Vidyut Jamwal) जल्द ही रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खुदा हाफिज' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन फारुक कबीर करेंगे। कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक फिल्म का निर्माण करेंगे। यह एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है, जिसकी शूटिंग मोरक्को और केरल में होगी। फिलहाल मुख्य अभिनेत्री की तलाश पूरी नहीं हुई है।

एक बयान के अनुसार, फिल्म की शूटिंग इस साल जुलाई में शुरू हो जाएगी यह साल 2020 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है। 

विद्युत सच्ची घटना से प्रेरित प्रेमकथा में अभिनय करने को लेकर काफी खुश हैं। अभिनेता ने कहा, "सच्ची घटनाओं पर बन रही यह फिल्म हमारे दौर की सबसे बड़ी और यादगार एक्शन थ्रिलर फिल्म साबित होगी। मुझे इतनी मनोरंजक कहानी बयां करने वाली इस फिल्म की शानदार टीम का हिस्सा का हिस्सा बनने पर गर्व है"।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

'भारत' से आया सलमान खान का लुक, पहली बार दिखा बिल्कुल अलग अंदाज

सैफ की पहली शादी में पहुंची थीं करीना, बधाई देते हुए सैफ से कही थी ये बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन