1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्युत जामवाल चाहते हैं सुशांत की 'दिल बेचारा' बने सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

विद्युत जामवाल चाहते हैं सुशांत की 'दिल बेचारा' बने सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

 Published : Jul 07, 2020 12:07 am IST,  Updated : Jul 07, 2020 12:07 am IST

अभिनेता विद्युत जामवाल ने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे सुशांत की आखिरी फिल्म को सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनाएं।

विद्युत जामवाल चाहते...- India TV Hindi
विद्युत जामवाल चाहते हैं सुशांत की 'दिल बेचारा' बने सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: विद्युत जामवाल समेत इंडस्ट्री के कई स्टार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' का प्रचार कर रहे हैं, ताकि यह फिल्म सबसे अधिक देखे जाने वाली फिल्म बन सके। अभिनेता ने 'दिल बेचारा' का ट्रेलर जारी होने के तुरंत बाद ट्विटर पर ट्रेलर का लिंक साझा किया।

अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे सुशांत की आखिरी फिल्म को सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनाएं।

उन्होंने वीडियो में कहा, "यह संदेश मेरे सभी साथियों के लिए है। मैं आप सब को बताना चाहता हूं कि मैं आप सब से बहुत प्यार करता हूं, और हर चीज के लिए धन्यवाद। मुझे आप पर बहुत गर्व है। आज सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर डिज्नी प्लस हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर रिलीज होगा। मैं चाहता हूं कि आप सभी इस फिल्म को देखें और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बने।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन