1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विजय देवरकोंडा के साथ बाइक राइड एन्जॉय करती दिखीं अनन्या पांडे, देखें वायरल फोटोज

विजय देवरकोंडा के साथ बाइक राइड एन्जॉय करती दिखीं अनन्या पांडे, देखें वायरल फोटोज

 Published : Feb 29, 2020 05:01 pm IST,  Updated : Feb 29, 2020 05:03 pm IST

विजय देवरकोंडा बॉलीवुड और अनन्या पांडे साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं।

vijay deverakonda and ananya panday- India TV Hindi
विजय देवरकोंडा के साथ बाइक राइड एन्जॉय करतीं अनन्या पांडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे जल्द ही साउथ सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। वहीं, साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा भी बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। दरअसल, दोनों 'फाइटर' फिल्म की शूटिंग एक साथ कर रहे हैं। बीते शुक्रवार को देर रात अनन्या विजय के साथ बाइक राइड एन्जॉय करती दिखाई दीं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

फोटोज देखकर ऐसा लग रहा है कि अनन्या और विजय ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। विजय बाइक राइड कर रहे हैं, जबकि अनन्या बाइक की टंकी पर बैठी हुई हैं। 

साउथ के 'कबीर सिंह' विजय देवरकोंडा संग रोमांस करेंगी अनन्या पांडे

'फाइटर' फिल्म का डायरेक्शन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं। इसे हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। 

गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा को 'अर्जुन रेड्डी' फिल्म से सफलता मिली है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन 'कबीर सिंह' ने भी सफलता के झंडे गाड़े थे। इसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने अहम रोल निभाया है। 

फिल्म 'खाली पीली' के लिए लगातार 23 घंटे शूटिंग कर रही हैं अनन्या पांडे

वहीं, अनन्या पांडे की बात करें तो वो जल्द ही ईशान खट्टर के साथ 'खाली पीली' फिल्म में नज़र आने वाली हैं। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन