1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मिर्जापुर' फेम विक्रांत मेसी मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में दीपिका पादुकोण के अपोजित आएंगे नजर

'मिर्जापुर' फेम विक्रांत मेसी मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में दीपिका पादुकोण के अपोजित आएंगे नजर

 Published : Dec 19, 2018 10:06 am IST,  Updated : Dec 19, 2018 10:08 am IST

विक्रांत मेसी दीपिका पादुकोण के साथ उनकी अगली फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाले हैं। फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं।

Deepika padukone and vikrant massey- India TV Hindi
Deepika padukone and vikrant massey Image Source : INSTAGRAM

इस साल शादी के बंधन में बंधी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) शादी के बाद अभी किसी फिल्म में काम नहीं कर रही हैं। वह मेघना गुलजार(Meghna Gulzar) के साथ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग मार्च 2019 में शुरु करेंगी। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की कहानी है। इस फिल्म में पहले दीपिका के साथ एक्टर राजकुमार राव लीड रोल में नजर आने की खबरें आ रही थीं। मगर अब मेघना गुलजार ने यह बात साफ कर दी है कि फिल्म में दीपिका के अपोजित विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) नजर आने वाले हैं।

लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक जिसे मेघना गुलाजर डायरेक्ट कर रही हैं का नाम 'छपाक' होगा। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण के अपोजित फिल्म में विक्रांत मेसी नजर आने वाले हैं। इस बात को खुद मेघना गुलजार ने कंफर्म किया है। मेघना ने कहा कि- फिल्म की कास्ट धीरे-धीरे साथ आ रही है। उन्होंने आगे कहा- मैं फिल्म 'गूंज' में उनके मरने का सीन देखकर फिल्म राजी के समय से ही विक्रांत के साथ काम करना चाहती थी।

लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक में विक्रांत एक उत्तर भारतीय लड़के का रोल निभाने वाले हैं। जो एक्टर बनने से पहले प्रोफेशनल होता है। बाद में एसिड वॉयलेंस के खिलाफ एक कैंपेन चलाता है जहां उनकी मुलाकात लक्ष्मी से होती है।

उसके बाद मेघना ने बताया कि- मैंने इस रोल के बारे में खुद से और दीपिका दोनों से बात की और इस रोल के लिए विक्रांत फिल्म का हिस्सा बने इसके लिए हम दोनों बहुत खुश हैं।

इसके साथ ही मेघना गुलजार ने फिल्म से जुड़ी कई बातें बताईं। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग मुंबई और दिल्ली में होगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा जब मैं इस फिल्म को लेकर रिसर्च कर रही थी तो मेरे दिमाग में लीड रोल के लिए दीपिका का नाम आया था। मैं और फिल्म के को-प्रोड्यूसर दोनों ने ही दीपिका पादुकोण को इस रोल के लिए सोचा था।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सोनू निगम ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- पाकिस्तानी गायक होना चाहिए था

उत्तराखंड में फिल्म 'केदारनाथ' से नहीं हटा बैन, निराश हुई सारा अली खान

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन