1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान से ये अनोखी कला सीखना चाहते हैं विराट कोहली

आमिर खान से ये अनोखी कला सीखना चाहते हैं विराट कोहली

 Published : Oct 17, 2017 11:55 am IST,  Updated : Oct 17, 2017 11:55 am IST

इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से पहचाने वाले सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। आमिर अपनी अभिनय कला में तो माहिर हैं ही, लेकिन उनकी एक और ऐसा कला है जिसने विराट कोहली को उनका...

aamir khan- India TV Hindi
aamir khan

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाल आमिर खान अभिनय की कला को तो हर कोई जानता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर इसके अलावा रूबिक्स क्यूब सॉल्व करने में भी माहिर हैं। अब खबर आई है कि भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली भी उनकी यह कला सीखना चाहते हैं। विराट इसे सीखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिक्रेट सुपरस्टार' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। उनके इसी फिल्म को प्रमोट करने के लिए हाल ही में विराट और आमिर एक खास चैट शो में एक साथ नजर आए।

शूट के बाद विराट ने ट्वीट किया, "आमिर खान भाई के साथ बहुत अच्छा समय बीता, वह बेहद विनम्र हैं। अब बस आपसे रूबिक्स क्यूब सॉल्व करने की तकनीक सीखनी है।" उन्होंने इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। आमिर और विराट ने होस्ट अपारशक्ति खुराना के साथ आमिर के फिल्म के गाने 'रंग दे बसंती' पर खूब डांस भी किया।

गौरतलब है कि आमिर खान की नई फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' संगीत पर आधारित है। फिल्म में आमिर के साथ एक बार फिर उनकी ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम नजर  रही हैं। फिल्म में उन्हें मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। 16 साल की जायरा इस फिल्म में एक इंसिया नाम की लड़की की भूमिका में नजर आने वाली हैं यह फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (AIB की कॉमेडियन मल्लिका दुआ का बड़ा खुलासा, हो चुकी हैं यौन शोषण का शिकार)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन