1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक-शाहिद को पीछे छोड़ एशिया के सेक्सी मैन लिस्ट में दूसरे नंबर पर आया ये टीवी एक्टर

ऋतिक-शाहिद को पीछे छोड़ एशिया के सेक्सी मैन लिस्ट में दूसरे नंबर पर आया ये टीवी एक्टर

 Published : Dec 16, 2018 08:16 am IST,  Updated : Dec 16, 2018 08:16 am IST

'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' एक्टर विवियन डीसेना एशिया के 50 सेक्सी मैन के लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्थान मिला है। लंदन की एक कंपनी ने ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से यह लिस्ट जारी की है।

Vivian Dsena- India TV Hindi
Vivian Dsena

नई दिल्ली: 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' एक्टर विवियन डीसेना एशिया के 50 सेक्सी मैन के लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्थान मिला है। लंदन की एक कंपनी ने ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से यह लिस्ट जारी की है। साल 2018 के समाप्त होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। इसी बीच साल के टॉप 50 एशियाई सेक्सिएस्ट मैन की लिस्ट आ गई है।

इस बार की यह लिस्ट काफी हैरान कर देने वाली है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस के ताइयुंग हैं, वहीं दूसरे स्थान पर जो भारतीय है वो कोई बॉलीवुड इंडस्ट्री से नहीं बल्कि टेलिविजन की दुनिया का सबसे हैंडसम चेहरा विवियन डीसेना है।

बता दें, विवियन ने शाहिद कपूर और ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार्स को मात देकर यह स्थान हासिल किया है। विवियन इन दिनों कलर्स के सीरियल 'शक्ति' में हरमन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। सबसे पहले वह शो 'प्यार की एक कहानी' में अपने किरदार से सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे।

विवियन के अलावा टीवी की दुनिया से दो और सितारे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसीन खान और टीवी के राम गुरमीत का भी एशिया के सेक्सिएस्ट पुरुषों की लिस्ट में नाम है। कई सुपरहिट फिल्में देने वाले शाहिद कपूर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

इसके अलावा सिंगर जायन मलिक को चौथा स्थान हासिल हुआ है। ऋतिक रोशन लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। बता दें कि बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से प्रसिद्ध अक्षय कुमार 9वें स्थान पर हैं, जबकि उनसे एक पायदान आगे यानी 8वें स्थान पर पाकिस्तानी कलाकार अली जफर हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन