1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस पर देसी अंदाज में लिखी थी कविता

जब अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस पर देसी अंदाज में लिखी थी कविता

 Published : Jul 12, 2020 01:27 am IST,  Updated : Jul 12, 2020 01:34 am IST

अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अमिताभ बच्चन के साथ उनके बेटे अभिषेक भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं।

amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन Image Source : INSTAGRAM/@AMITABHBACHCHAN

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी है। अमिताभ के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस पर देसी अंदाज में एक कविता लिखी थी। 

अमिताभ बच्चन इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, बहुत इलाज बताते हैं जन-जनमानस सब। किसकी सुनें किसकी नहीं कौन बताए अब। कोई कहता है कलौंजी पीसो कोई कहता है आंवला रस। कोई कहता है घर में बैठो हिलो न टस से मस। ईर कहते हैं और बीर कहते हैं ऐसा कुछ भी करो न। बिना साबुन हाथ न धोएं और किसी को छुएं न। हमने कहा कि चलो हम ही कर देते हैं जैसा बोल रहे हैं सब। आने दो कोरोना-वोरोना ठेंगा दिखाओ तब।​

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, जया बच्चन, ऐश्वर्या की टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके बताया- मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। अस्पताल में भर्ती हूं। अस्पताल से अधिकारियों को जानकारी दे दी है। परिवार के सदस्य और स्टाफ का टेस्ट हुआ है परिणाम आना अभी बाकि है। पिछले 10 दिनों में जो लोग भी मेरे आस-पास आए हैं कृपया अपना टेस्ट करवा लें।

अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित, बोनी कपूर सहित इन सेलेब्स ने की जल्दी ठीक होने की दुआ

मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। अस्पताल में भर्ती हूं। अस्पताल से अधिकारियों को जानकारी दे दी है। परिवार के सदस्य और स्टाफ का टेस्ट हुआ है परिणाम आना अभी बाकि है। पिछले 10 दिनों में जो लोग भी मेरे आस-पास आए हैं कृपया अपना टेस्ट करवा लें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन