मुंबई: इरफान, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से पहले वरिष्ठ बॉलीवुड स्टार जीनत अमान और दिवंगत अभिनेता देव आनंद भी हॉलीवुड की फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी फिल्म का नाम 'द इविल विदिन' था। इंडो-फिलिपिनो ड्रामा प्रोडक्शन के बैनर तले यह फिल्म साल 1970 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन लेम्बटरे वी एवेल्लेना ने किया था।
Related Stories
इस फिल्म में कई लोकप्रिय भारतीय चेहरे भी थे, जिनमें प्रेम नाथ, इफ्तेखार, एमबी शेट्टी और जगदीश राज शामिल थे।
'पासपोर्ट टू डेंजर' के नाम से भी लोकप्रिय यह फिल्म जेम्स बॉन्ड से प्रभावित एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जिसका वितरण 20 सेंचुरी फॉक्स ने किया था।
इनपुट- आईएनएस
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें