1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मंगेतर ने पाकिस्तान का उड़ाया मजाक, तो अभिनेत्री ने तोड़ लिया रिश्ता

मंगेतर ने पाकिस्तान का उड़ाया मजाक, तो अभिनेत्री ने तोड़ लिया रिश्ता

 Published : May 26, 2021 09:33 pm IST,  Updated : May 26, 2021 09:33 pm IST

पाकिस्तानी अभिनेत्री जोया नासिर ने अपने देश और धर्म का पक्ष लेते हुए अपने मंगेतर से से रिश्ता खत्म कर लिया है। जोया नासिर ने एक ट्वीट के जरिए इस बारे में जानकारी दी कि वह अब अपने मंगेतर क्रिश्चियन बेटज़मैन के साथ रिलेशनशिप में नहीं है।

Christian Betzmann, Zoya Malik- India TV Hindi
मंगेतर ने पाकिस्तान का उड़ाया मजाक, तो अभिनेत्री ने तोड़ लिया रिश्ता Image Source : INSTAGRAM/CHRISTIAN BETZMANN

पाकिस्तानी अभिनेत्री जोया नासिर ने अपने देश और धर्म का पक्ष लेते हुए अपने मंगेतर से से रिश्ता खत्म कर लिया है। जोया नासिर ने एक ट्वीट के जरिए इस बारे में जानकारी दी कि वह अब अपने मंगेतर क्रिश्चियन बेटज़मैन के साथ रिलेशनशिप में नहीं है। 

दरअसल यह वाकया तब हुआ जब जोया के मंगेतर क्रिश्चियन ने अपने ब्लॉग के जरिए इजरायल और फिलिस्तीन के मुद्दे पर पाकिस्तान के पक्ष को लेकर सवाल उठाया था। क्रिश्चियन ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाते हुए उसे थर्ड वर्ल्ड कंट्री का है। क्रिश्चियन ने उन पाकिस्तानी लोगों पर भी सवाल उठाया जो इजरायल और फिलीस्तीन के मसले में फिलिस्तीन का सपोर्ट कर रहे हैं। 

क्रिश्चियन के इस पोस्ट ने काफी हंगामा मचा दिया है। उन्होंने अपने ब्लॉग में यह लिखा है जब आप अपने देश को संभाल नहीं पाते हैं तो दूसरे देश को नसीहत देना बंद करें।  

क्रिश्चियन के इस पोस्ट पर जोया ने सोशल मीडिया के जरिए एक नोट साझा किया है, जोया ने लिखा है कि वह अब क्रिश्चियन के साथ रिलेशनशिप में नहीं है। जोया ने अपने नोट में या साझा किया है कि क्रिश्चियन का मेरे कल्चर, मेरे देश और मेरे लोगों के प्रति राय बदल गई है। जोया ने लिखा है कि मेरे धर्म के प्रति जिस तरीके की असंवेदनशीलता दिखाई गई है उसके चलते मुझे यह कठिन फैसला लेना पड़ा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन