ईद के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख खान ने अपने फैन्स से मुलाकात की थी। वह मन्नत की टेरिस पर अपने फैन्स से मिलने आए थे। शाहरुख खान के साथ उनका बेटा अबराम भी था। शाहरुख खान की यह फोटो कल ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी। मगर इन फोटो में शाहरुख खान और अबराम के साथ एक और व्यक्ति नज़र आ रहा है।
वायरल हो रही तस्वीर में तीसरा शख्स कोई और नहीं अमेरिकन टीवी होस्ट डेविड लेटरमैन है। कुछ दिन पहले शाहरुख खान डेविड के शो में नजर आए थे। जिसके बाद डेविड भारत आए।
डेविड लैटरमैन शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग देखकर हैरान हो गए थे। उनके हैरान होती वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक डेविड लैटरमैन शाहरुख खान के साथ शूट करने के लिए भारत आए हैं। मन्नत के बाहर लगी भीड़ उनके शो का हिस्सा हो सकते हैं। क्योंकि यह सब शाहरुख खान भी शूट कर रहे थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार शाहरु खान फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ नजर आई थीं। मगर यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। अभी शाहरुख खान किसी नए प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहे हैं। वह जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकते हैं।
Also Read:
कपिल शर्मा के शो में वापसी पर बोले सुनील ग्रोवर
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान पर बोलीं अनन्या पांडे- कोई लव ट्राएंगल नहीं है
संपादक की पसंद