1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान को कुशाल टंडन ने क्यों कह दिया ‘खाला’?

एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान को कुशाल टंडन ने क्यों कह दिया ‘खाला’?

 Published : Mar 29, 2017 02:51 pm IST,  Updated : Mar 29, 2017 02:51 pm IST

बिग बॉस सीजन 7 के हॉट कपल गौहर खान और कुशाल टंडन के ब्रेकअप को लंबा वक्त हो गया है। दोनों अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। तभी तो 28 मार्च को कुशाल के जन्मदिन पर गौहर ने सभी गिले-शिकवे भुलाकर कुशाल को जन्मदिन की बधाई दी।

k- India TV Hindi
k Image Source : PTI

मुंबई: बिग बॉस सीजन 7 के हॉट कपल गौहर खान और कुशाल टंडन के ब्रेकअप को लंबा वक्त हो गया है। दोनों अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। तभी तो 28 मार्च को कुशाल के जन्मदिन पर गौहर ने सभी गिले-शिकवे भुलाकर कुशाल को जन्मदिन की बधाई दी।

ये भी पढ़ें:

गौहर ने ट्विटर पर लिखा, ‘’हैप्पी बर्थडे कुशाल… भगवान तुम पर अपना आशीर्वाद हमेशा बनाए रखे। चाहे तुम कितने ही बड़े क्यों ना हो जाओ, अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखना। कितने बड़े ही क्यों न हो जाएं।‘’

गौहर के ट्वीट का कुशाल ने जवाब दिया और शुक्रिया कहते हुए लिखा, ‘’धन्यवाद रूबीना उर्फ खाला।

रूबीना समझ में आता है क्योंकि गौहर अपनी आने वाली फिल्म ‘बेगमजान’ में रूबीना नाम की तवायफ का किरदार निभा रही हैं। लेकिन कुशाल का गौहर को ‘खाला’ कहना अजीब था। क्योंकि खाला मुस्लिम शब्द है, जिसका मतलब मौसी होता है। अब कुशाल गौहर को मौसी क्यों कह रहे हैं, यह तो वे खुद ही बता सकते हैं।​

आगे की स्लाइड में पढ़ें क्यों हुआ था कुशाल-गौहर का ब्रेकअप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन