1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाला' के लिए यामी गौतम ने रीक्रिएट किया नीतू सिंह का 70 के दशक का लुक

'बाला' के लिए यामी गौतम ने रीक्रिएट किया नीतू सिंह का 70 के दशक का लुक

 Published : Oct 19, 2019 02:39 pm IST,  Updated : Oct 19, 2019 02:39 pm IST

'बाला' 7 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें यामी आयुष्मान खुराना के साथ नज़र आएंगी। 

Yami Gautam- India TV Hindi
Yami Gautam Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अपकमिंग मूवी 'बाला' में एक गाने के लिए एक्ट्रेस यामी गौतम ने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू सिंह के गाने 'एक मैं और एक तू' के उनके लुक को रीक्रिएट किया है। अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर 1970 के दशक की चीजें पसंद हैं। 

यामी ने कहा, "1970 का फैशन सदाबहार है और 'बाला' के लिए हमने उस दौर से आइडिया लिया है और खास तौर पर नीतू मैम का यह गाना, जो मुझे व्यक्तिगत तौर पर पसंद है। हमने अपने फिल्म के हिसाब से इसे रीक्रिएट किया है, हालांकि हमारी प्रेरणा का यह स्रोत वह पूरा दौर है जो सदाबहार है।"

जूही चावला ने की शाहरुख खान और अबराम तारीफ, इस वजह से खींचने वाली थीं किंग खान के कान

अभिनेत्री ने फिल्म में टिकटॉक स्टार की भूमिका निभाई है, उन्होंने आगे कहा, "मुझे व्यक्तिगत तौर पर 1970 का दशक और उससे जुड़ी चीजें पसंद हैं। उस दौर का लुक, परिधानों के बाजुओं का स्टाइल, शॉर्ट ड्रेस, बालों के एक्सेसरीज, पोल्का डॉट प्रिंट मुझे बहुत पसंद है।"

Pagalpanti First Look Posters: अनिल कपूर से जॉन अब्राहम तक, 'पागलपंती' करती दिखी पूरी स्टार कास्ट

'बाला' 7 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें यामी आयुष्मान खुराना के साथ नज़र आएंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन